सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहले कर्मचारियों के बोनस में 50% से ज्यादा की कटौती, TCL ने दिया झटका! संगठनों का फूटा गुस्सा

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:26 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 07:32 PM (IST)

ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड (TCL) ने त्योहारी सीजन से पहले कर्मचारियों के बोनस में 50% से अधिक की कटौती की है, ...और पढ़ें

त्योहारी सीजन से पहले TCL ने कर्मचारियों के बोनस में की भारी कटौती, PLB की रकम आधी होने पर संगठनों में आक्रोश

त्योहारी सीजन से पहले TCL ने कर्मचारियों के बोनस में की भारी कटौती, PLB की रकम आधी होने पर संगठनों में आक्रोश

HighLights

  1. TCL ने कर्मचारियों के बोनस में 50% से अधिक कटौती की।

  2. बोनस ₹9,434 से घटकर ₹4,273 तक हो गया है।

  3. पूर्व OFB से DPSU बनने के बाद नए नियम लागू हुए।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| दशहरा, दीवाली, छठ जैसे आने वाले त्योहारी सीजन से पहले सरकारी कंपनी ने अपने कर्मचारियों के बोनस में बड़ी कटौती की है। कर्मचारी के लिए काम करने वाले संगठन के मुताबिक कर्मचारियों का बोनस ₹9,434 से घट ₹4,273 तक हो गया है। दरअसल हम यहां रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार के उपक्रम ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड (TCL) की बात कर रहे हैं। सरकारी कंपनी ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 'प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस' (PLB) के भुगतान को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। जिसके बाद कर्मचारी संगठनों अपनी आवाज उठाई है।

कानपुर में TCL के कॉर्पोरेट मुख्यालय से जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, TCL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) ने पात्र सिविलियन कर्मचारियों के लिए 18.56 दिनों के वेतन के बराबर PLB को मंजूरी दी है। इसके लिए पात्र कर्मचारियों में पूर्व ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड (OFB) के ग्रुप B (नॉन-गजेटेड) और ग्रुप C के सिविलियन कर्मचारी शामिल हैं, जो अभी ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड' (TCL) में डीम्ड डेपुटेशन पर काम कर रहे हैं।

Troop Comforts notification releted to plb

बताते चलें कि ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड उन सात डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (DPSUs) में से एक है, जिन्हें भारत सरकार के रक्षा क्षेत्र में सुधारों के दौरान पूर्व ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड (OFB) से अलग करके बनाया गया था।

TCL की इन प्रमुख यूनिट पर होगी लागू

  • ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी, कानपुर (OEFC)
  • ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी, हजरतपुर (OEFHz)
  • ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी, शाहजहांपुर (OCFS)
  • ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी, अवाडी (OCFAv)
  • TCL मुख्यालय (TCLHQ)
  • TCL ट्रूप अपैरल (TCLTA)

कर्मचारी संगठन ने क्या कहा?

TCL (यानी ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड) के आने से पहले जब सभी ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां सीधे रक्षा मंत्रालय के अधीन सरकारी विभाग (OFB - Ordnance Factory Board) के रूप में काम करती थीं, तब इन्हीं सिविल कर्मचारियों को Productivity Linked Bonus के तहत 41 दिनों या उससे अधिक (आमतौर पर 30 से 41 दिन) का बोनस मिलता था। हालांकि उस समय भी सीलिंग लिमिट ₹7,000 ही थी, लेकिन दिनों की संख्या ज्यादा होने के कारण कर्मचारियों को लगभग ₹9,434 तक का बोनस बनता था। - डॉ. मंजीत सिंह पटेल, सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज कंफेडरेशन दिल्ली के चेयरमैन

आज फैक्ट्रियों के पीएसयू (Corporate DPSU) में बदलने और नए नियमों/उत्पादकता लक्ष्यों के अलग तरीके से तय होने के कारण अब बोनस के दिनों की संख्या घटकर महज 18.56 दिन रह गई है, जिससे बोनस की रकम पहले के मुकाबले लगभग आधी यानी 9424₹ से घटकर लगभग ₹4273 ही रह गई है।

यह भी पढ़ें- DA Hike: 'भत्ते का 60% होना महंगाई के...' कर्मचारी संगठनों की जुलाई 2026 के संशोधन पर जल्द फैसला लेने की मांग