सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवादों के बीच टाटा ट्रस्ट्स की अहम बैठक आज, कौन हैं मेहली मिस्त्री, जिनको लेकर लिया जाएगा फैसला

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 11:10 AM (IST)

    टाटा ट्रस्ट्स की 28 अक्तूबर को होने वाली इस बैठक में ट्रस्टी मेहली मिस्त्री की सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में पुनर्नियुक्ति को लेकर ...और पढ़ें

    Hero Image

    टाटा ट्रस्ट्स की बैठक में मेहली मिस्त्री की पुनर्नियुक्ति को लेकर होगी वोटिंग

    नई दिल्ली। टाटा समूह (Rift in Tata Group) में नियुक्तियों को लेकर उठे विवाद के समाधान की कोशिशें जारी हैं। इस बीच आज, 28 अक्तूबर को सभी की नजरें टाटा ट्रस्ट्स (Tatat Trusts Meet) की होने बैठक पर है, जिसमें ट्रस्टी मेहली मिस्त्री की सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में पुनर्नियुक्ति को लेकर फैसला लिया जाएगा। ये दोनों प्रमुख संस्थाएं टाटा संस में कुल मिलाकर 51% हिस्सेदारी रखती हैं। इस मतदान ने बोर्ड को दो खेमों में विभाजित कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक तरफ नोएल टाटा, वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह हैं, जो मिस्त्री की पुनर्नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं। दूसरी तरफ डेरियस खंबाटा, प्रमित झावेरी और जहांगीर एच.सी. जहांगीर हैं, जो उनका समर्थन कर रहे हैं। मिस्त्री की पुनर्नियुक्ति का प्रस्ताव टाटा ट्रस्ट्स के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा ने पेश किया है। तनाव को और बढ़ाते हुए, रतन टाटा के लंबे समय से विश्वासपात्र रहे मिस्त्री ने कथित तौर पर श्रीनिवासन की पुनर्नियुक्ति के लिए सशर्त मंजूरी दे दी, जिससे ट्रस्टों के भीतर नई कानूनी बहस छिड़ गई है।

    क्या कह रहे हैं सूत्र?

    बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में इस मामले में सूत्रों ने कहा कि मेहली मिस्त्री की पुनर्नियुक्ति पर आम सहमति का अभाव एक अभूतपूर्व घटनाक्रम हो सकता है, जिससे टाटा ट्रस्टों के भीतर मौजूदा मतभेद और गहरा सकते हैं। हालांकि, अब तक ट्रस्टियों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति परंपरागत रूप से सर्वसम्मति से तय किया जाता रहा है। सितंबर में यह परंपरा टूट गई, जब ट्रस्टों ने बहुमत से पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह को टाटा संस के बोर्ड में नामित निदेशक पद से हटाने के लिए मतदान किया। रतन टाटा के निधन के बाद पहली बार ऐसा हुआ।

    ये भी पढ़ें- 'हम भी नहीं खरीदेंगे रूसी तेल', 4128% मुनाफे के बाद इंडियन ऑयल का बड़ा बयान; अंबानी के बाद IOC क्या बोली?

    बता दें कि मेहली मिस्त्री, 2022 से ट्रस्टी के रूप में काम कर रहे हैं और शापूरजी पलोनजी फैमिली के साथ लंबे समय से व्यावसायिक और व्यक्तिगत संबंध रखते हैं।

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें