सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स के निवेशकों की हो गई चांदी, शेयरों में आया 8 फीसद से ज्यादा का उछाल

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Mon, 10 Apr 2023 01:24 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2023 01:29 PM (IST)

Tata Motors Share Price Jump Over 8 percent वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों में उछाल देखने को मिला ...और पढ़ें

Tata Motors Share Price Jump Over 8 percent, See Details
Tata Motors Share Price Jump Over 8 percent, See Details

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Tata Motors के निवेशकों के लिए खुशखबरी आ गई है। सोमवार सुबह के कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयरों में आठ प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। बीएसई पर स्टॉक 8.12 प्रतिशत उछलकर 473.10 रुपये पर पहुंच गया, जबकि एनएसई पर यह 8.14 फीसदी की तेजी के साथ 473.30 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

Tata Motors ने बयान में कहा कि इस साल जनवरी से मार्च की अवधि में Tata Motors के सभी वाणिज्यिक वाहनों और Tata Daewoo रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 1,18,321 यूनिट्स रही, जो वित्तीय वर्ष 2022 की समान अवधि से 3 प्रतिशत अधिक थी। वहीं, कंपनी द्वारा सालाना आधार पर आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

जगुआर लैंड रोवर की भारी डिमांग

वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में जगुआर लैंड रोवर (JLR) की जबरदस्त डिमांग रही। टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में JLR की बिक्री सहित कुल 3,61,361 यूनिट्स की बिक्री की। मार्च तिमाही में जेएलआर की वैश्विक बिक्री 1,07,386 वाहन रही, जिसमें जगुआर की 15,499 इकाइयां और लैंड रोवर की 91,887 इकाइयां शामिल थीं।

मार्च में हुई जबरदस्त बिक्री

मार्च में वाहन निर्माता ने घरेलू यात्री वाहन बिक्री खंड में अपने प्रतिद्वंद्वी Hyundai को पीछे छोड़ते हुए टाटा मोटर्स ने 46,847 कारें बेचीं। इसकी तुलना में इसी महीने में हुंडई ने 45,703 कारें बेचीं। कंपनी ने यात्री वाहनों की बिक्री में 27% की वृद्धि दर्ज की, जिससे वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 13.39 फीसद हो गई।

जानकारी के लिए बता दें कि टाटा समूह की कंपनी टाटा इंटरनेशनल (Tata International) ने हाल में राजीव सिंघल को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer) नियुक्त किया है। सिंघल इससे पहले टाटा स्टील में फ्लैट उत्पादों के विपणन और बिक्री के उपाध्यक्ष थे और उनके पास 35 से अधिक सालों का अनुभव है। 

इस खबर के आने के बाद से इसके शेयरों में इजाफा देखा जा रहा है। सोमवार को इसके शेयर 0.33 फीसद के बढ़त के साथ 194.72 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खुलें।