सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suzlon Share Price: गिरते बाजार में लगा अपर सर्किट, ब्रोकरेज के बड़े टारगेट का दिखा कमाल

Published: Thu, 21 Nov 2024 11:58 AM (IST)

सुजलॉन एनर्जी देश में विंड पावर यानी पवन ऊर्जा टरबाइन की सबसे बड़ी निर्माता है। इसी ने भारत में ज्यादातर ...और पढ़ें

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले चार कारोबारी सत्र से अपर सर्किट लग रहा है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले चार कारोबारी सत्र से अपर सर्किट लग रहा है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का दौर है। कमजोर वैश्विक रुझानों और बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी आधा फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लेकिन, इस सुस्ती के बीच सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पांच फीसदी का अपर सर्किट लगा है। हालांकि, मुनाफावसूली के चलते इसमें थोड़ा करेक्शन हुआ और यह फिलहाल 4.76 की बढ़त के साथ 65.18 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

सुजलॉन में 38 फीसदी गिरावट के बाद तेजी

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले चार कारोबारी सत्र से अपर सर्किट लग रहा है। इस दौरान शेयर का भाव 54 रुपये से 65 रुपये के पार पहुंच गया है। मल्टीबैगर स्टॉक सुजलॉन एनर्जी में यह तेजी 52 वीक के उच्चतम स्तर से 38 फीसदी की गिरावट देखने के बाद आई है। यह गिरावट पिछले दो महीने में आई थी। सुजलॉन ने 12 सितंबर, 2024 को 86.04 रुपये का हाई बनाया था, जो उसके बाद इसमें जोरदार बिकवाली देखने को मिली।

Suzlon Energy में भारी तेजी की वजह

ब्रोकरेज फर्में सुजलॉन एनर्जी में निचले स्तर से ही खरीदारी की सलाह दे रही हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज ने 68 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ सुजलॉन को Buy रेटिंग दी है। हालांकि, जियोजीत की सलाह तब आई थी, जब सुजलॉन 60 रुपये के आसपास ही था। जियोजीत का मानना है कि सुजलॉन में ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं। इसका वैल्यूएशन भी अब काफी आकर्षक हो गया है।

मॉर्गन स्टैनली ने भी दी है Buy रेटिंग

प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने भी सुजलॉन एनर्जी को खरीदने की सलाह दी है। उसने सुजलॉन के लिए 71 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मॉर्गन स्टैनली का मानना है कि सुजलॉन एनर्जी की कारोबारी क्षमताएं और विंड एनर्जी सेगमेंट में मजबूत मौजूदा इसे भारत के एनर्जी ट्रांजिशन का अहम लाभार्थी बनाती हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि सुजलॉन का 5.1 गीगावाट का बड़ा ऑर्डर बैकलॉग अगले 24 महीनों में पूरा किया जा सकता है।

सुजलॉन एनर्जी के तिमाही नतीजे

सुजलॉन ने सितंबर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसका शुद्ध मुनाफा करीब दोगुना बढ़कर 200 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 102 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 48 फीसदी बढ़कर 2,103 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल इसी तिमाही में 1,421 करोड़ रुपये था। हालांकि EBITDA मार्जिन में गिरावट आई और यह पिछले साल के 15.74 फीसदी से घटकर 13.97 फीसदी रहा।

यह भी पढ़ें : Gold vs Bitcoin: गोल्ड या बिटकॉइन... किसमें करें निवेश, कौन देगा तगड़ा मुनाफा?