Move to Jagran APP

गर्मी की छुट्टियों में लें मेघालय के एडवेंचर टूर का मजा, IRCTC का ये ऑफर है खास

IRCTC दिल्ली से गुवाहाटी होते हुए मेघालय का एक एडवेंचर टूर पैकेज पेश कर रहा है जिसमें दिल्ली से गुवाहटी हवाई यात्रा और उसके बाद का टूर मोटरसाइकिल से खुद करने का मौका मिलेगा।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 10:17 AM (IST)
गर्मी की छुट्टियों में लें मेघालय के एडवेंचर टूर का मजा, IRCTC का ये ऑफर है खास
गर्मी की छुट्टियों में लें मेघालय के एडवेंचर टूर का मजा, IRCTC का ये ऑफर है खास

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। गर्मियों के मौसम में पहाड़ों का नजारा ही कुछ अलग होता है, ऐसे में यहां एडवेंचर एक्टिविटी करने से भागदौड़ भरी जिंदगी की टेंशन बिल्कुल दूर हो जाती है। मेघालय में जाकर आप एक अलग प्राकृतिक एहसास ले सकते हैं। बादलों से घिरे मेघालय में एडवेंचर एक्टिविटी के लिए बहुत कुछ मौजूद है। भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी दिल्ली से गुवाहाटी होते हुए मेघालय का एक एडवेंचर टूर पैकेज पेश कर रहा है, जिसमें दिल्ली से गुवाहटी हवाई यात्रा और उसके बाद का टूर मोटरसाइकिल से खुद करने का मौका मिलेगा।

loksabha election banner

पैकेज की जानकारी

पैकेज का नाम: एम्यूजिंग एंड एडवेंचर्स मेघालय, एक्स दिल्ली

डेस्टिनेशन कवर्ड: मावसिनराम/मावलिन्ग्ना - जकार्म

ट्रेवल मोड: DEL-GAU आने-जाने के लिए फ्लाइट, गुवाहाटी-मावसिनराम के लिए खुद मोटरसाइकिल से जाना/मवेलिंगबना-जकार्म-गुवाहाटी

अवधि: 05 रात / 06 दिन

फ्रीक्वेंसी / टूर डेट: 2019 सिंतबर, 2019

कुल सीट: 10

मील प्लान: सभी भोजन और रिफ्रेशमेंट

फ्लाइट की जानकारी

फ्लाइट       कहां से                  निकलने का समय      पहुंचने का समय

6E 889     दिल्ली से गुवाहाटी    13.05 hrs                 15.40 hrs

6E 6906   गुवाहाटी                 13.45 hrs                  16.25 hrs

पैकेज का शुल्क

सिंगल                                                  30150.00 रुपये

सिंगल + पीछे बैठने वाला (2 व्यक्ति)        52355.00 रुपये

पैकेज में शामिल चीजें:

  • आने-जाने के लिए इंडिगो एयरलाइन्स से फ्लाइट टिकट (DEL–GAU–DEL)
  • ट्रांसफर और घूमने के लिए रॉयल एनफील्ड बाइक और पूरी ट्रिप के लिए ईंधन
  • सेफ्टी राइडिंग गियर्स (हेल्मेट, राइडिंग जैकेट, क्नी गार्ड और ग्लव्स)
  • ट्रिप के दौरान फूड और रिफ्रेशमेंट
  • लॉज / होम स्टे / टेंट / कैंप मौसम के अनु सार ट्विन / ट्रिपल शेयरिंग स्टे।
  • सभी एडवेंचर एक्टिविटी के लिए गाइड और अन्य चार्ज।
  • पूरे टूर के लिए टूर लीडर और स्वीपर। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.