Move to Jagran APP

Stock Market की शानदार शुरुआत, Sensex-Nifty नए ऑल टाइम हाई पर

Sensex-Nifty की शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शानदार शुरुआत रही। BSE का मेन इंडेक्‍स तेजी के साथ जहां 57983.45 अंक पर खुला वहीं Nifty 50 17262.45 अंक पर खुला। Sensex ने 58115.69 अंक का All time High बनाया।

By Ashish DeepEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 09:44 AM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 09:44 AM (IST)
Stock Market की शानदार शुरुआत, Sensex-Nifty नए ऑल टाइम हाई पर
Nifty 50 index 17,311.95 अंक का नया कीर्तिमान बनाने में सफल रहा। (Pti)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Sensex-Nifty की शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शानदार शुरुआत रही। BSE का मेन इंडेक्‍स तेजी के साथ जहां 57,983.45 अंक पर खुला, वहीं Nifty 50 17,262.45 अंक पर खुला। Sensex में Titan, Kotak Bank और Reliance समेत तीन दर्जन शेयरों में तेजी देखी गई। Sensex ने जहां 58,115.69 अंक का All time High बनाया। वहीं Nifty 50 index 17,311.95 अंक का नया कीर्तिमान बनाने में सफल रहा।

loksabha election banner

इससे पहले गुरुवार को BSE Sensex गुरुवार को 514 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। NSE Nifty भी 17,200 के ऊपर नई ऊंचाई पर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 514.33 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,852.54 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 157.90 अंक यानी 0.92 प्रतिशत चढ़कर 17,234.15 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टीसीएस का शेयर रहा। उसके बाद एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, डॉ. रेड्डीज और टाइटन प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘मानक सूचकांक निफ्टी के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के साथ घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौटी। आईटी, दवा और उपभोक्ता खंड के शेयरों में तेजी से बाजार को बल मिला। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वाहन को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांक लाभ में रहें। मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली देखने को मिली। मोदी ने कहा कि अगस्त में जीएसटी कलेक्शन, रेलवे से माल ढुलाई, सेमीकंडक्टर के मुद्दे के बावजूद वाहन बिक्री का आंकड़ा और ईंधन मांग जैसे आंकड़े सतत आर्थिक पुनरूद्धार का संकेत देते हैं।

वैश्विक बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो लाभ में रहें जबकि सियोल में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(Pti इनपुट के साथ)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.