सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उतार-चढ़ाव भरे बाजार में सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद

By Edited By:
Published: Wed, 25 Sep 2013 10:15 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

मुंबई। सितंबर वायदा सौदों के निपटान से एक दिन पहले निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आइटीसी जैसे शेयरों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सितंबर वायदा सौदों के निपटान से एक दिन पहले निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आइटीसी जैसे शेयरों में मुनाफावसूली की। इसके चलते बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 63.97 अंक फिसल गया। इस दिन यह सूचकांक 19856.24 अंक पर बंद हुआ।

बीते दिन इसमें करीब 19 अंक का सुधार आया था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 18.60 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5873.85 पर बंद हुआ।

दलाल स्ट्रीट में गुरुवार को इस माह के वायदा सौदों का निपटान होना है। इसे देखते हुए बाजार में उठापटक बढ़ रही है। इसका असर निवेशकों पर साफ दिखा। वे कुछ बड़े शेयरों में बिकवाली व कुछ में लिवाली कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में गिरावट से भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

इस दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 19947.43 पर मजबूत खुला। यह ऊंचे में 19978.49 अंक तक गया। मगर मुनाफावसूली बढ़ने से यह एक समय 19658.74 का निचला स्तर भी छू गया। इस दिन मेटल, एफएमसीजी और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली की मार पड़ी। इसके उलट पावर, कैपिटल गुड्स और हेल्थकेयर से जुड़े शेयरों को लिवाली का लाभ मिला। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में गिरने और बढ़ने वाले शेयरों का अनुपात आधा-आधा रहा।