सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Business Idea: ₹2.5 लाख में शुरू करें ऑल-सीजन बिजनेस, हर महीने होगी तगड़ी कमाई; जानें पूरा प्लान

Published: Mon, 24 Aug 2026 01:54 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 08:22 AM (IST)

यह लेख ₹2.5 लाख के निवेश से आटा बनाने का व्यवसाय शुरू करने का पूरा प्लान बताता है, जो हर ...और पढ़ें

आटे के बिजनेस में कितना मुनाफा होगा?

आटे के बिजनेस में कितना मुनाफा होगा?

HighLights

  1. कम निवेश में आटा व्यवसाय शुरू करने का अवसर।

  2. ₹2.5 लाख के शुरुआती निवेश से करें शुरुआत।

  3. हर महीने ₹10,000 की शुद्ध कमाई का अनुमान।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आप इस बात से बिल्कुल इनकार नहीं करेंगे कि हर व्यक्ति ऐसा बिजनेस करना चाहता है जो हर सीजन और हर टाइम चले। कम निवेश में अपना बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं तो गेहूं के आटे का बिजनेस आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि आटा रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होता है, इसलिए इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है। साथ ही सिर्फ ₹2.5 लाख में इस बिजनेस की शुरुआत हो सकती है।

गांव या छोटे शहर में भी शुरू कर सकते हैं

आटा बनाने के लिए सबसे जरूरी है कच्चा माल यानी गेहूं, जो ग्रामीण इलाकों और उसके आसपास आसानी से उपलब्ध हो सकता है। अच्छी क्वालिटी का आटा तैयार करके स्थानीय दुकानों, घरों और दूसरे ग्राहकों को बेचा जा सकता है।

इस बिजनेस में सिर्फ आटा ही नहीं, बल्कि पैकेजिंग और ब्रांडिंग भी काफी अहम है। अगर पैकिंग साफ-सुथरी और आकर्षक हो, तो ग्राहक आपके प्रोडक्ट को ज्यादा पसंद कर सकते हैं।

आटा बनाने का काम कैसे शुरू होगा?

इस बिजनेस में मुख्य रूप से तीन स्टेप होते हैं।

1. गेहूं की सफाई और धुलाई: सबसे पहले गेहूं को साफ करके धोया जाता है और अच्छी तरह सुखाया जाता है।

2. गेहूं की पिसाई: सूखे गेहूं को आटा पीसने वाली मशीन में डालकर आटा तैयार किया जाता है।

3. पैकिंग: तैयार आटे को वजन के हिसाब से पैक किया जाता है। इसके बाद इसे बाजार में बिक्री के लिए भेजा जा सकता है।

मशीन और सामान पर कितना लगेगा खर्च?

* Pulveriser मशीन – ₹16,600
* Double Stage Pulveriser – ₹17,800
* Roaster – ₹20,500
* गैस कनेक्शन – ₹10,000
* वजन करने का तराजू – ₹8,000
* सीलिंग मशीन – ₹3,000
* बर्तन – ₹6,000
टोटल 1.25 लाख

वर्किंग कैपिटल के लिए ₹1 लाख

मशीनरी के अलावा बिजनेस को चलाने के लिए शुरुआती वर्किंग कैपिटल भी चाहिए। मान लेते हैं करीब ₹50,000 कच्चे माल, ₹39,000 वेतन, ₹9,000 बिजली और ₹2,000 गैस का खर्च शामिल है। यानी वर्किंग कैपिटल का अनुमानित खर्च करीब ₹1 लाख है।

कुल निवेश कितना?

पूरे बिजनेस का अनुमानित शुरुआती खर्च कुछ इस तरह होगा:

बिल्डिंग- ₹25,000
मशीन और वन-टाइम कैपिटल- ₹1,25,000
वर्किंग कैपिटल- ₹1,00,000
कुल- ₹2,50,000

इस तरह करीब ₹2.5 लाख के निवेश के साथ आटा बनाने का छोटा बिजनेस शुरू किया जा सकता है।

हर महीने कमाई कितनी होगी?

जानकारी के मुताबिक आपके हर महीने की सेल ₹115,000 होगी। वहीं आपका मासिक खर्च होने वाला 1,05,000 रुपये होगा।

 यह भी पढ़ें: Akasa एयरलाइन्स में Indigo से 3 गुना ज्यादा निकले डिफेक्ट! फिर भी क्या है सुरक्षा की असली तस्वीर?