Move to Jagran APP

दक्षिण अफ्रीका की GDP में साल 2020 की दूसरी तिमाही में दर्ज की गई (-) 17.1 फीसद की ग्रोथ, लॉकडाउन बनी वजह

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू किये गए कड़े लॉकडाउन के कारण अधिकतर गतिविधियां बाधित रहने से अफ्रीका की अर्थव्यवस्था में यह मंदी देखने को मिली है। PC Pixabay

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 08:29 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 08:15 AM (IST)
दक्षिण अफ्रीका की GDP में साल 2020 की दूसरी तिमाही में दर्ज की गई (-) 17.1 फीसद की ग्रोथ, लॉकडाउन बनी वजह
दक्षिण अफ्रीका की GDP में साल 2020 की दूसरी तिमाही में दर्ज की गई (-) 17.1 फीसद की ग्रोथ, लॉकडाउन बनी वजह

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। दक्षिण अफ्रीका की जीडीपी में साल 2020 की दूसरी तिमाही में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 17.1 फीसद की मंदी दर्ज की गई है। इस तरह दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था में लगातार चौथी तिमाही में मंदी देखने को मिली है। कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश में लागू किये गए कड़े लॉकडाउन के कारण अधिकतर गतिविधियां बाधित रहने से अफ्रीका की अर्थव्यवस्था में यह मंदी देखने को मिली है। ये आंकड़े मंगलवार को जारी हुए हैं।

loksabha election banner

दक्षिण अफ्रीका के सांख्यिकी अधिकारियों का कहना है कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि साउथ अफ्रीका की जीडीपी में लगातार चार तिमाहियों में मंदी दर्ज की गई है। अफ्रीका के सबसे बड़े औद्योगिक देश को कोरोना वायरस महामारी से काफी तगड़ा झटका लगा है। यह विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में सातवें स्थान पर है। हालांकि, यहां दूसरे बुरी तरह प्रभावित देशों की तुलना में मौते कम हुई हैं।

दक्षिणी अफ्रीका में कृषि को छोड़कर अधिकतर क्षेत्रों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। यहां कृषि में दूसरी तिमाही में 15.1 फीसद ग्रोथ दर्ज की गई। कृषि में यह ग्रोथ फलों व अखरोट के निर्यात और वर्षा के औसत से अधिक होने के चलते दर्ज की गई।

वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी में 23.9 फीसद की नेगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई थी। जीडीपी में यह गिरावट साल 1996 में जीडीपी के तिमाही आंकड़े जारी होने की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक है। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते पहली तिमाही में औद्योगिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित रही थीं। यही कारण है कि पहली तिमाही की जीडीपी में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:  SBI 14,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की बना रहा योजना, जानिए क्या है बैंक का बयान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.