शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट: सेंसेक्स 205 अंक टूटा, निफ्टी 12,200 के नीचे बंद
सेंसेक्स आज 41 अंकों की गिरावट के साथ 41487.57 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 29.55 अंक की गिरावट के साथ 12195.30 पर खुला।
By NiteshEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 04:04 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 04:04 PM (IST)
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 205.10 अंक गिरकर 41,323.81 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.70 अंक गिरकर 12,169.85 पर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान, 37 शेयर लाल निशान और 1 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। सेंसेक्स आज दिन भर के कारोबार के दौरान 41,532.59 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। वहीं एक बार यह गिरकर 41,294.30 अंक के स्तर तक कारोबार करते पाया गया। सेंसेक्स आज 41 अंकों की गिरावट के साथ 41,487.57 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 29.55 अंक की गिरावट के साथ 12,195.30 पर खुला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें