सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar की मजबूती ने कमजोर किया भारतीय करेंसी, हफ्ते के पहले दिन रुपये में आई 3 पैसे की आई गिरावट

By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
Published: Mon, 23 Oct 2023 10:14 AM (IST)

Rupee vs Dollar वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती ने भारतीय करेंसी पर असर डाला है। सोमवार के कारोबारी सत्र ...और पढ़ें

Dollar की मजबूती ने कमजोर किया भारतीय करेंसी
Dollar की मजबूती ने कमजोर किया भारतीय करेंसी

HighLights

  1. शेयर बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर खुले हैं।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिर गया

पीटीआई, नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में ग्रीनबैक की मजबूती ने भारतीय करेंसी को प्रभावित किया है। इसके अलावा विदेशी फंड के बहिर्वाह की वजह से भी रुपया सीमित दायरे में चला गया है। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 83.15 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा डीलरों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में नरमीर और शेयर बाजारों में बढ़त ने रुपये की गिरावट को रोक दिया है। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 3 पैसे की गिरावट के साथ 83.15 पर खुली। इसके बाद 83.15 पर कारोबार करने से पहले रुपया सीमित दायरे में रहा। पिछले हफ्ते शुक्रवार को रुपया लगभग सपाट होकर 83.12 पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 20 अक्टूबर 2023 तक भारतीय इक्विटी से 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली की है। इसकी मुख्य वजहअमेरिकी बांड पैदावार में निरंतर वृद्धि और इजराइल-हमास संघर्ष है।

डॉलर हुआ मजबूत

डॉलर इंडेक्स में डॉलर 0.12 प्रतिशत बढ़कर 106.30 पर पहुंच गया। वहीं, आज क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी आई है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत गिरकर 91.43 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार में तेजी

पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स 9.55 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 65,407.17 अंक पर था, जबकि निफ्टी 3.8 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 19,546.45 अंक पर था।