Share Market: शुरुआती कारोबार में गिरावट का दौर, इन शेयरों में आई मंदी
Share Market नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 29.55 अंक की गिरावट के साथ 12195.30 पर खुला है। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 12162.45 अंकों तक गया।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज करीब 41 अंकों की गिरावट के साथ 41,487.57 पर खुला है। खबर लिखे जाने तक यह न्यूनतम 41,301.63 अंकों तक गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 29.55 अंक की गिरावट के साथ 12,195.30 पर खुला है। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 12,162.45 अंकों तक गया।
सेंसेक्स मंगलवार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर शुरुआती कारोबार में 48.03 अंकों की गिरावट के साथ 41,480.88 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 9.45 अंकों की गिरावट के साथ 12,215.10 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
इन कंपनियों के शेयरों में दिख रही तेजी
शुरुआती कारोबार में आज मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से INFRATEL, ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES, COAL INDIA, GAIL और INDUSIND BANK के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई दी।
इन कंपनियों शेयरों में दिख रही गिरावट
शुरुआती कारोबार में आज मंगलवार को निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से ASIAN PAINT, MAHINDRA & MAHINDRA, IOC, HERO MOTOCO और TATA STEEL के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।