Share Market Close: सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद; HUL, Bajaj Auto, Airtel के शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी
Stock Market Close BSE Sensex सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में 21.12 अंक यानी 0.04% की तेजी के साथ 52344.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि NSE Nifty 8.05 अंक यानी 0.05 फीसद की गिरावट के साथ 15683.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगभग सपाट बंद हुए। BSE Sensex सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में 21.12 अंक यानी 0.04% की तेजी के साथ 52,344.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, NSE Nifty 8.05 अंक यानी 0.05 फीसद की गिरावट के साथ 15,683.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। Nifty पर ONGC, Coal India, NTPC, UPL एवं JSW Steel के शेयरों में सबसे गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, Adani Ports, HUL, Bajaj Auto, Bharti Airtel और Grasim Industries के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी का रुख रहा।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो एफएमसीजी व फार्मा को छोड़कर अन्य सभी इंडिक्स 1-2 फीसद की टूट के साथ बंद हुए।
Sensex पर इन शेयरों में रही तेजी
BSE Sensex पर हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयर में सबसे ज्यादा 2.95 फीसद का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, Bajaj Auto एवं Bharti Airtel के शेयर में भी 2.20 फीसद की तेजी देखने को मिली। इनके अलावा Bajaj Finserv, IndusInd Bank, HDFC Bank, Sun Pharma, Infosys, Titan, Bajaj Finance, Reliance Industries, HDFC, Dr. Reddy's, ICICI Bank और Maruti के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स पर गिरावट के साथ बंद हुए ये शेयर
BSE Sensex पर ONGC के शेयर में सबसे ज्यादा 3.40 फीसद की टूट देखने को मिली। इसके अलावा NTPC, Powergrid, महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra), नेस्ले इंडिया (Nestle India), एसबीआई (SBI), एचसीएल टेक (HCL Tech), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), टीसीएस (TCS), अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी (ITC), एशियन पेंट्स (Asian Paints), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।
रिलायंस सिक्योरिटीज में प्रमुख (रणनीति) बिनोद मोदी ने कहा कि यह शुक्रवार का सत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा और बेंचमार्क निफ्टी ने दिन के निचले स्तर से काफी मजबूत रिकवरी की। उन्होंने कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक में बहुत अधिक मुनाफावसूली देखने को मिली, जिनमें पिछले कुछ दिनों में काफी अधिक तेजी दर्ज की गई थी।
अन्य एशियाई शेयरों की बात की जाए तो हांगकांग और सिओल में शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, शंघाई और टोक्यो में बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए।
यूरोपीय शेयर बाजारों में दोपहर के सत्र में काफी गिरावट देखने को मिल रही थी।