सेंसेक्स में 300 से अधिक अंको की गिरावट, 24,455 पर बंद
कारोबारी दिन की समाप्ति पर सेंसेक्स में 300 से अधिक अंकों की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 24.455.04 के स्तर पर बंद हुआ।
मुंबई। कारोबारी दिन की समाप्ति पर सेंसेक्स में 300 से अधिक अंकों की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 24.455.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 99 अंक गिरकर 7,437.80 के स्तर पर बंद हुआ।
हालांकि पिछले कुछ सत्रों में लगातार गिरावट झेल रहे भारतीय बाजारों के लिए आज का दिन कमोबेश अच्छा रहा है। आज सेंसेक्स में 140 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। अाज तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 139.67 अंकों की बढ़त के साथ 24,912.64 अंकों पर खुला। इसमें यह तेजी करीब 0.56 फीसद रही। कल सेंसेक्स करीब 81 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं पचास शेयरों वाले निफ्टी भी 29.70 अंकों की तेजी के साथ 7,566.50 अंकों पर खुला। इसमें यह तेजी 0.39 फीसद की रही। दूसरी ओर अमेरिकी बाजारों में भी आज तेजी दिखाई दी।
वहीं सोने में तेज गिरावट देखने को मिली है। सोने में भी गिरावट देखी गई थी लेकिन अब ये 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 1,080 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। उधर, कल रुपया 28 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया । डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे कमजोर होकर 67.29 पर बंद हुआ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।