Move to Jagran APP

सेंसेक्‍स ने 500 अंकों का गोता लगाया, 24,851 पर बंद

सेंसेक्स 554.50 अंक गिरकर 24,851 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 172.70 अंक का गोता लगाते हुए 7600 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे पहुंच गया। निफ्टी 7568.30 के स्तर पर बंद हुआ।

By Kamal VermaEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2016 08:08 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2016 04:05 PM (IST)
सेंसेक्‍स ने 500 अंकों का गोता लगाया, 24,851 पर बंद

नई दिल्ली। सेंसेक्स 554.50 अंक गिरकर 24,851 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 172.70 अंक का गोता लगाते हुए 7600 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे पहुंच गया। निफ्टी 7568.30 के स्तर पर बंद हुआ।

loksabha election banner

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट का असर आज चीन के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। कारोबारी सत्र के चौथे दिन सेंसेक्स 182 अंकों की गिरावट के साथ 25224 अंकों पर खुला। इसके बाद भी इसमें लगातार गिरावट का दौर जारी रहा और इसमें 500 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24,858.44 अंकों तक नीचे गिर गया। इसमें यह गिरावट करीब 2.14 फीसद की रही।

सितंबर के बाद यह पहला मौका था जब सेंसेक्स में इतनी गिरावट दर्ज की गई है। कल सेंसेक्स 25404 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी आज 111 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 7636.71 पर खुला। लेकिन बाद में इसमें भी लगातार गिरावट दर्ज की गई और यह 174 अंकों की गिरावट के साथ 7,566.15 अंकों पर पहुंच गया। इसमें यह गिरावट करीब 2.21 फीसद की रही।

चीन में आज शंघाई कम्पोजिट 7 फीसदी तक नीचे गिर गया जिसके बाद पूरे दिन के लिए ट्रेडिंग को रोक दिया गया। इससे पहले चीन में 15 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकी गई थी। चीन में सर्किट फिल्टर 7 फीसदी का है। वहीं चीन की मुद्रा युआन में भी डालर के मुकाबले 0.51 फीसद की गिरावट दर्ज गई है।

भारतीय बाजारों का एसजीएक्स निफ्टी में भी 76.50 अंक यानी 1 फीसद की गिरावट देखी जा रही है। दूसरी ओर जापान के निक्केई में भी 1.88 फीसदी की गिरावट देखी गई और हैंगसेंग भी 3 फीसदी से ज्यादा नीचे तक गिर गया। ताइवान में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है और ये 7,831 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 1.25 फीसदी की गिरावट के बाद 1,901 पर बना हुआ है। एप्पल इंक के शेयर भी पांच माह के सबसे निचले स्तर 100 डॉलर पर आ गया।

चीन की करेंसी की डीवैल्यूएशन और ग्लोबल बाजारों में गिरावट के चलते रुपया गिरावट के साथ ही खुला है। 1 डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 66.86 पर खुला है। कल रुपया 66.82 पर बंद हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.