Sensex 395 अंक के उछाल के साथ बंद, Hindalco, ONGC, SBI, Tata Steel के शेयर चमके
Stock Market Close BSE Sensex 395.33 अंक यानी 0.75% के उछाल के साथ 52880 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 112.20 अंक यानी 0.71% की तेजी के साथ 15834.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुए। Sensex 395.33 अंक यानी 0.75% के उछाल के साथ 52,880 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 112.20 अंक यानी 0.71% की तेजी के साथ 15,834.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। Nifty पर Hindalco Industries, ONGC, SBI, Tata Steel एवं Coal India के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज किया गया। दूसरी ओर, HDFC Life, Tech Mahindra, Dr Reddy’s Labs, BPCL एवं Britannia Industries के स्टॉक सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए।
सेक्टोरल इंडिक्स की बात की जाए तो बैंक, मेटल, रियलिटी और पीएसयू बैंक इंडिक्स 1-3 फीसद के उछाल के साथ बंद हुए। आईटी और बिजली कंपनियों के शेयरों में कुछ बिकवाली देखने को मिली।
सेंसेक्स पर ये शेयर चढ़े
Sensex पर SBI के शेयर में सबसे ज्यादा 1.92 फीसद का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, Tata Steel, L&T, Bajaj Finserv, Axis Bank, Bajaj Finance, M&M, ICICI Bank, NTPC, IndusInd Bank, Reliance Industries, HDFC Bank, पावरग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC, Infosys, Bajaj Auto, ITC, Asian Paints, HUL, Maruti, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।
इन शेयरों में रही गिरावट
दूसरी ओर, Tech Mahindra के शेयरों में सर्वाधिक 1.34 फीसद की टूट देखने को मिली। इसी तरह Dr. Reddy's, HCL Tech, Titan, Bharti Airtel, TCS और Sun Pharma के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।
अन्य शेयर बाजारों का हाल
अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई और सिओल में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, हांगकांग और टोक्यो में स्टॉक मार्केट लाल निशान के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के सत्र में मिला-जुला रुख देखने को मिला।
स्टॉक मार्केट के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 982.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री और शुद्ध आधार पर बिकवाल बने रहे।