Move to Jagran APP

Sensex बढ़त के साथ बंद, Maruti के शेयरों में 6.5% से ज्यादा का उछाल, इन Stocks में भी रही तेजी

Sensex 60000 अंक के स्तर के ऊपर ही बंद हुआ। सेंसेक्स 29.41 अंक यानी 0.05 फीसद की तेजी के साथ 60077.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 1.90 अंक यानी 0.01 फीसद की तेजी के साथ 17855.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

By Ankit KumarEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 03:54 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 04:50 PM (IST)
Sensex बढ़त के साथ बंद, Maruti के शेयरों में 6.5% से ज्यादा का उछाल, इन Stocks में भी रही तेजी
घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, Sensex 60,000 अंक के स्तर के ऊपर ही बंद हुआ। सेंसेक्स 29.41 अंक यानी 0.05 फीसद की तेजी के साथ 60,077.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 1.90 अंक यानी 0.01 फीसद की तेजी के साथ 17,855.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी पर Maruti Suzuki, Tata Motors, M&M, ONGC और Hero MotoCorp के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। दूसरी ओर, HCL Technologies, Divis Labs, Wipro, Tech Mahindra और Bajaj Finserv के शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला।

loksabha election banner

सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो ऑटो और रियलिटी इंडिक्स में 2.5-3 फीसद का उछाल देखने को मिला। दूसरी ओर, आईटी इंडेक्स में तीन फीसद की गिरावट देखने को मिली। BSE Midcap और Smallcap Indices सपाट बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद हुए ये शेयर

Maruti, M&M, Bajaj-Auto, NTPC, Reliance, HDFC BANK, Ultratech Cement, SBI, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, HDFC, ITC और Bajaj Finance के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में रही बड़ी गिरावट

सेंसेक्स पर HCL Tech के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसी तरह Tech Mahindra, Bajaj Finserv, Ifosys के शेयरों में दो फीसद से ज्यादा की टूट देखने को मिली। इनके अलावा L&T, Nestle India, HUL, TCS, IndusInd Bank, Sun Pharma, Bharti Airtel, Asian Paints, Titan, Axis Bank, Powergrid, Dr Reddy's और Tata Steel के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

रिलायंस सिक्योरिटीज में प्रमुख (स्ट्रेटेजी) बिनोद मोदी ने कहा, ''वैश्विक इक्विटी मार्केट में सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में एक रेंज में कारोबार हुआ। आईटी और फार्मा में बहुत अधिक मुनाफावसूली से ऑटो स्टॉक्स में तेज रिकवरी का प्रभाव नगण्य हो गया।''

उन्होंने बताया कि इनके अलावा फाइनेंशियल और रियलिटी इंडिक्स में और अधिक बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर, NIFTY IT में गिरावट देखने को मिली क्योंकि निवेशकों ने सितंबर तिमाही के आने वाले नतीजों से पहले कुछ मुनाफावसूली की।

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो हांगकांग और सिओल में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, शंघाई और टोक्यो में शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.