Move to Jagran APP

Facebook के शेयर में बड़ी गिरावट से टूटे US मार्केट, भारत समेत एशियाई बाजारों में गिरावट

फेसबुक के 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक होने की खबरों के बाद आई गिरावट ने अमेरिकी बाजार के मूड को बिगाड़ दिया।

By Shubham ShankdharEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 08:12 AM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 08:38 AM (IST)
Facebook के शेयर में बड़ी गिरावट से टूटे US मार्केट, भारत समेत एशियाई बाजारों में गिरावट
Facebook के शेयर में बड़ी गिरावट से टूटे US मार्केट, भारत समेत एशियाई बाजारों में गिरावट

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। मंगलवार के सत्र में तमाम एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस गिरावट की वजह Facebook (फेसबुक) के शेयर में आई गिरावट के बाद बिगड़ा अमेरिकी बाजार का मूड था। अमेरिका का बाजार भी सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सिंगापुर निफ्टी भी करीब 23 अंक गिरकर 10092 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी लाल निशान में होने की आशंका है। निफ्टी के लिए 10000 का स्तर काफी अहम रहेगा।  

loksabha election banner

एशिया के  बाजारों में बिकवाली
सुबह करीब सवा आठ बजे तमाम एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान का इंडेक्स निक्केई 1 फीसद टूटकर 21267 के स्तर पर है। वहीं शंघाई 13 अंक की गिरावट के साथ  3265 के स्तर पर और हैंगसैंग 176 अंक की बिकवाली के साथ 31337 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा तायवान का इंडेक्स कोस्पी 10 अंक की गिरावट के साथ 2464 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में छाई इस बिकवाली की वजह अमेरिकी बाजार में आई गिरावट है। 

क्या हुआ अमेरिका में
फेसबुक के 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक होने की खबरों के बाद आई गिरावट ने अमेरिकी बाजार के मूड को बिगाड़ दिया। सोमवार के सत्र में फेसबुक का शेयर 6.77 फीसद की गिरावट के साथ 172.56 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। इस भारी गिरावट की वजह से टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.84 फीसद की गिरावट के साथ 7344 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाओ जोंस 1.35 फीसद गिरकर 24610 के स्तर पर और एसएंडपी 1.42 फीसद की गिरावट के साथ 2712 के स्तर पर बंद हुआ।   

इसके अलावा आज से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक शुरू हो रही है। फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की पूरी संभावना है। बाजार इसे पहले ही डिस्काउंट कर चुका है। बाजार की नजर अब फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल की कमेंट्री पर होगी।  

भारतीय बाजार के लिए बुरी खबरें कम नहीं
पंजाब नेशनल बैंक से शुरू हुई घोटालने की कहानी रुकने का नाम नहीं ले रही। हर रोज देश के किसी बैंक में फ्रॉड का कोई न कोई मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला कैनरा बैंक से जुड़ा है। सीबीआई ने 68.38 करोड़ रुपए के फ्रॉड में बैंक के पूर्व चेयरमैन पर मामला दर्ज किया है। कमजोर विदेशी संकेतों के बाद घरेलू बाजार से भी अच्छी खबरें नहीं है। ऐसे में भारतीय शेयर बाजार में किसी बड़ी गिरावट के इनकार नहीं किया जा सकता है। निफ्टी के लिए 10000 का स्तर काफी अहम है। इसके टूटने पर बाजार में गिरावट की आशंका और गहरी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.