SBI ने सस्ता किया होम लोन, सैलरी पाने वाली महिलाओं को मिलेगा सस्ता कर्ज
देश के दिग्गज बैंक एसबीआई ने शुक्रवार को चुनिंदा होम लोन पर कटौती का एलान किया है
नई दिल्ली (जेएनएन)। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने चुनिंदा होमलोन को सस्ता कर दिया है। एसबीआई ने होम लोन की दर 10 बेसिस प्वाइंट घटाई है। कटौती के बाद नई दर 8.55 से 8.60 फीसद होगी। यह कटौती 75 लाख रुपए से ऊपर के लोन पर दी जाएगी। गौरतलब है कि 6-7 जून को हुई एमपीसी की बैठक के बाद आरबीआई ने क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा करते हुए नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि एसएलआर में आधा फीसद की कटौती की गई थी।
महिलाओं को सस्ता मिलेगा लोन
15 जून के बाद कामकाजी (सैलरीड) महिलाओं को एसबीआई की ओर से 8.55 फीसद की दर पर होम लोन दिया जाएगा। वहीं अन्य लोगों के लिए यह दर 8.60 फीसद होगी।
30 लाख तक के लोन पर भी एसबीआई दे रहा है छूट:
इससे पहले एसबीआई 30 लाख तक के होम लोन पर 8.35 फीसद की दर से होम लोन देने की पेशकश की थी। एसबीआई की ओर से संशोधित होम लोन दरें 9 मई 2017 से ही प्रभावी होगी। 30 लाख तक के होम लोन पर दो
साल तक के लिए फिक्सड इंटरेस्ट रेट ये होंगी...
नौकरी पेशा/ वेतनभोगी लोगों के लिए
बारोअर्स का टाइप | प्रभावी ब्याज दरें |
महिलाएं | 8.35 फीसद |
अन्य | 8.40 फीसद |
नॉन सैलरीड/ अवैतनिक लोगों के लिए
बारोअर्स का टाइप | प्रभावी ब्याज दरें |
महिलाएं | 8.50 फीसद |
अन्य | 8.55 फीसद |