Move to Jagran APP

महंगी हुई SBI बैंकिंग, इन सेवाओं के लिए चुकाना होगा ज्यादा चार्ज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं जो 1 जून से प्रभावी होंगे

By Praveen DwivediEdited By: Published: Wed, 31 May 2017 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2017 07:01 PM (IST)
महंगी हुई SBI बैंकिंग, इन सेवाओं के लिए चुकाना होगा ज्यादा चार्ज
महंगी हुई SBI बैंकिंग, इन सेवाओं के लिए चुकाना होगा ज्यादा चार्ज

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश के सबसे बड़े  सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1 जून, यानी आज से ही चुनिंदा सेवाएं महंगी होने जा रही हैं। एसबीआई ने हाल ही में अपने सर्विस चार्ज में बदलाव किया था। बैंक के इन नए नियमों के मुताबिक आपको एसबीआई से जुड़ी कुछ सेवाओं के लिए ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपका खाता भी स्टेट बैंक में है तो यह खबर आपके काम की है। जानिए 1 जून से एसबीआई खाताधारकों को किन सेवाओं के लिए देने होंगे ज्यादा दाम...

loksabha election banner

फ्री में नहीं बदले जाएंगे नोट:

1 जून से अगर आप कटे-फटे या फिर गले हुए नोटों को बदलवाएंगे तो एसबीआई आपसे इसके लिए 2 से लेकर 5 रुपए तक का शुल्क वसूलेगा। हालांकि यह शुल्क आपसे उस सूरत में वसूला जाएगा जब आपकी ओर से बदले जाने वाले नोटों की संख्या 20 से ज्यादा या फिर उनकी कीमत 5000 रुपए से अधिक होगी। यानी आप अगर इससे कम सीमा में नोट बदलवाएंगे तो बैंक आपसे कोई शुल्क नहीं वसूलेगा।

20 से ज्यादा नोट (कटे-फटे और गले हुए नोट) बदलवाने पर आपके हर अतिरिक्त (20 से ज्यादा) नोट पर 2 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लागू होगा। वहीं अगर बदले जाने वाले नोटों की कुल कीमत 5,000 रुपए से ज्यादा है तो भी आपको 2 से लेकर 5 रुपए तक का शुल्क देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लगाया जाएगा।

4 बार से ज्यादा कैश विदड्राल पर देना होगा शुल्क:

एसबीआई बेसिक सेविंग डिपॉजिट पर भी अकाउंट होल्डर के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें फ्री कैश विद्ड्रॉअल लिमिट 4 ही रहेगी। इसमें एटीएम से किए गए ट्रांजैक्शन भी शामिल होंगे। अगर आप 4 बार से ज्यादा कैश विदड्रॉल करते हैं तो आपको प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए देने होंगे। इस पर अलग से सर्विस चार्ज भी लिया जाएगा।

एसबीआई एटीएम से अतिरिक्त लेनदेन पर देने होंगे 10 रुपए:

नए नियमों के मुताबिक एसबीआई के एटीएम से अतिरिक्त लेनदेन पर आपको 10 रुपए देने होंगे। अगर आप दूसरे बैंक के एटीएम से एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको इसके लिए हर ट्रांजैक्शन पर 20 रुपए का चार्ज देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लिया जाएगा।

ऑनलाइन ट्रांसफर: इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई/ आईयूएसएसडी के जरिए आईएमपीएस फंड ट्रासफर करने पर आपको 1 लाख तक की राशि के लिए 5 रुपए के साथ सेवा कर का भुगतान करना होगा। वहीं एक लाख से दो लाख तक की राशि के लिए आपको 15 रुपए के साथ सेवा कर और 2 लाख से 5 लाख रुपए तक की राशि ट्रांसफर करने पर 25 रुपए के साथ सेवा कर का भुगतान करना होगा।

कार्ड:  सिर्फ रूपे कार्ड क्लासिक ही मुफ्त में जारी किया जाएगा, बाकी के लिए आपको बैंक को शुल्क देना होगा।

चेक बुक के लिए शुल्क: 10 चेक वाली चेकबुक के लिए बैंक आपसे 30 रुपए और सेवा शुल्क भरने को कहेगा। वहीं 25 चेक वाली चेक बुक के लिए आपको 75 रुपए और 50 चेक वाली चेकबुक के लिए 150 रुपए देने होंगे। इसके साथ ही आपको सेवा कर भी देना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.