शॉकिंग न्यूज! ये क्या, रूस के मार्क जकरबर्ग ने इस्तीफा दे दिया
अचानक ही एक खबर ने पूरे सोशल मीडिया को हैरानी में डाल दिया। मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक छोड़ दिया। लेकिन ये मार्क वो नहीं जिसे आप जानते हैं। रूस के प्रमुख सोशल मीडिया नेटवर्क के संस्थापक और सीइओ पावेल दुरोव को रूस का मार्क जकरबर्ग कहा जाता है। दुरोव ने अपने पद से इस्तीफा तो दिया ही, देश भी छोड़ दिया।
मोस्को। अचानक ही एक खबर ने पूरे सोशल मीडिया को हैरानी में डाल दिया। मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक छोड़ दिया। लेकिन ये मार्क वो नहीं जिसे आप जानते हैं। रूस के प्रमुख सोशल मीडिया नेटवर्क के संस्थापक और सीइओ पावेल दुरोव को रूस का मार्क जकरबर्ग कहा जाता है। दुरोव ने अपने पद से इस्तीफा तो दिया ही, देश भी छोड़ दिया।
एक अंग्रेजी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 29 वर्षीय दुरोव ने यह कदम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लोगों द्वारा कंपनी के स्वामित्व में तेजी से जगह बनाने के चलते उठाया। दुरोव अब तक 'वीकेओन्ताक्ते' के सीईओ थे। सूत्रों के अनुसार, 'वीकेओन्ताक्ते' से दुरोव के अलग होने मतलब है कि समय के साथ-साथ रूसी वेब में बोलने की आजादी कमजोर पड़ सकती है। इस सोशल साइट के यूजर्स ने इस हफ्ते मजाक किया कि 'इन कॉन्टैक्ट' वेबसाइट के लिए नया नाम 'इन सेंसरशिप' होना चाहिए।
पिछले हफ्ते दुरोव ने ऑनलाइन पोस्ट किया जिसे उन्होंने सिक्युरिटी सर्विसेज के दस्तावेज बताया जिनमें 'वीकेओन्ताक्ते' पर यूक्रेन से जुड़े 39 गु्रप्स की निजी जानकारी मांगी गई थी। 'वीकेओन्ताक्ते' को 'वीके' भी कहा जाता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि वीकेओन्तोक्ते के साथ 1 करोड़ यूजर्स जुड़े हुए हैं। इसे रूस की सबसे ज्यादा प्रचलित सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माना जाता है। दुरोव ने एक अमेरिकी वेबसाइट टेकक्रंच को बताया कि वह अब रूस में नहीं है और वापस जाने की कोई योजना नहीं है। इससे पहले दुरोव ने एक अप्रैल को अपने इस्तीफे की बात को घोषित किया, तब लोगों ने इसे अप्रैल फूल का मजाक समझा था।