Move to Jagran APP

Oil Imports : भारत से रूस का तेल आयात 50 गुना बढ़ा, देश के कुल तेल आयात में मास्को की हिस्सेदारी बढ़कर 10 प्रतिशत पर पहुंची

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोग करने वाला देश है और अपनी आवश्यकता का करीब 85 प्रतिशत तेल आयात करता है। यूक्रेन पर हमले की घोषणा के बाद से ही भारत तेल खरीदारी को लेकर लगातार रूस का बचाव कर रहा है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 08:09 AM (IST)
Oil Imports : भारत से रूस का तेल आयात 50 गुना बढ़ा, देश के कुल तेल आयात में मास्को की हिस्सेदारी बढ़कर 10 प्रतिशत पर पहुंची
भारत को तेल निर्यात के मामले में रूस अब सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना

नई दिल्ली, प्रेट्र। अप्रैल के बाद से भारत का रूस से तेल आयात 50 गुना बढ़ गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अब भारत के कुल कच्चा तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी बढ़कर 10 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यूक्रेन युद्ध से पहले कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 0.2 प्रतिशत थी।

loksabha election banner

अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अब रूस, भारत के शीर्ष-10 तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गया है। रूसी तेल खरीदने में करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राइवेट कंपनियों-रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोसनेफ्ट की नायरा एनर्जी की रही है। पिछले महीने रूस ने भारत को तेल निर्यात के मामले में सऊदी अरब को पछाड़ दिया था और दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश बना गया था। इराक भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश है। यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण रूस बड़ी छूट पर भारत को तेल की बिक्री कर रहा है। मई में भारतीय कंपनियों ने रूस से 2.5 करोड़ बैरल तेल की खरीदारी की थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही है बढ़ोतरी

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोग करने वाला देश है और अपनी आवश्यकता का करीब 85 प्रतिशत तेल आयात करता है। यूक्रेन पर हमले की घोषणा के बाद से ही भारत तेल खरीदारी को लेकर लगातार रूस का बचाव कर रहा है। पिछले महीने तेल मंत्रालय ने कहा था कि कुल खपत के मुकाबले रूस से ऊर्जा उत्पादों की खरीदारी काफी कम है। भारत ऐसे समय में रूस से सस्ती दर पर तेल खरीद रहा है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, अधिक परिवहन लागत के कारण युद्ध से पहले रूस से तेल खरीदना भारत के लिए ज्यादा तर्कसंगत नहीं था।

यह भी पढ़ें : Weather Update: अगले कुछ दिनों तक देश के इन हिस्सों में होने वाली है झमाझम बारिश, जारी हुआ अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अनुमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.