Move to Jagran APP

3 महीने के ऊंचाई पर पहुंचा रुपया,आपको होंगे इतने फायदे

रुपए के मजबूत होने से महंगाई पर कुछ हद तक लगाम लगने की संभावना बढ़ जाती है

By Praveen DwivediEdited By: Published: Tue, 05 Dec 2017 01:03 PM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 01:03 PM (IST)
3 महीने के ऊंचाई पर पहुंचा रुपया,आपको होंगे इतने फायदे
3 महीने के ऊंचाई पर पहुंचा रुपया,आपको होंगे इतने फायदे

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय रुपए ने आज डॉलर के मुकाबले मजबूत शुरुआत की। दिन के कारोबार में भारतीय रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 64.22 के स्तर पर पहुंच गया। यह रुपए के तीन महीने का उच्चतम स्तर है। इससे पहले यह स्तर 13 सितंबर को देखा गया था। माना जा रहा है कि सितंबर तिमाही में जीडीपी के बेहतर आंकड़ों और मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज में आए सुधार के कारण रुपए को मजबूती मिली है।

loksabha election banner

बीते पांच सालों में मासिक आधार पर रुपए का प्रदर्शन: रुपए के मजबूत होने से महंगाई पर कुछ हद तक लगाम लगने की संभावना बढ़ जाती है। जानिए रुपए की मजबूती से आम आदमी को कौन से 4 बड़े फायदे होंगे।

सस्ता होगा विदेश घूमना: रुपए के मजबूत होने से वो लोग खुश हो सकते हैं जिन्हें विदेश की सैर करना काफी भाता है। क्योंकि अब रुपए के मजबूत होने से आपको हवाई किराए के लिए पहले के मुकाबले थोड़े कम पैसे खर्च करने होंगे। फर्ज कीजिए अगर आप न्यूयॉर्क की हवाई सैर के लिए 3000 डॉलर की टिकट भारत में खरीद रहे हैं तो अब आपको कम भारतीय रुपए खर्च करने होंगे।

विदेश में बच्चों की पढ़ाई होगी सस्ती: अगर आपके बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं तो रुपए का मजबूत होना आपके लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि अब आपको पहले के मुकाबले थोड़े कम पैसे भेजने होंगे। मान लीजिए अगर आपका बच्चा अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है, तो अभी तक आपको डॉलर के हिसाब से ही भारतीय रुपए भेजने पड़ते थे। यानी अगर डॉलर मजबूत है तो आप ज्यादा रुपए भेजते थे, लेकिन अब आपको डॉलर के कमजोर (रुपए के मजबूत) होने से कम रुपए भेजने होंगे। तो इस तरह से विदेश में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई भारतीय अभिभावकों को राहत दे सकती है।

क्रूड ऑयल होगा सस्ता तो थमेगी महंगाई: डॉलर के कमजोर होने से क्रूड ऑयल सस्ता हो सकता है। यानी जो देश कच्चे तेल का आयात करते हैं, उन्हें अब पहले के मुकाबले (डॉलर के मुकाबले) कम रुपए खर्च करने होंगे। भारत जैसे देश के लिहाज से देखा जाए तो अगर क्रूड आयल सस्ता होगा तो सीधे तौर पर महंगाई थमने की संभावना बढ़ेगी। आम उपभोक्ताओं के खाने-पीने और अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति परिवहन माध्यम से की जाती है, इसलिए महंगाई थम सकती है।

डॉलर में होने वाले सभी पेमेंट सस्ते हो जाएंगे: वहीं अगर डॉलर कमजोर होता है तो डॉलर के मुकाबले भारत जिन भी मदों में पेमेंट करता है वह भी सस्ता हो जाएगा। यानी यह भी भारत के लिए एक राहत भरी खबर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.