Move to Jagran APP

Reliance कोविड में और मजबूती से उभरी, इन क्षेत्रों में रहा दमदार प्रदर्शन

Reliance Industries के FY22 के Q2 के रिजल्‍ट भी आ गए हैं। Q2 FY2021-22 रिलायंस का कंसोलिडेटिड EBITDA 30.0 फीसद (YoY) बढ़कर रिकॉर्ड 30283 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। तेल और गैस डिजिटल सेवाओं और रिटेल में दमदार प्रदर्शन रहा।

By Ashish DeepEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 09:31 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 08:46 AM (IST)
Reliance कोविड में और मजबूती से उभरी, इन क्षेत्रों में रहा दमदार प्रदर्शन
इससे पहले Q1 के रिजल्‍ट में कंपनी का नेट प्रॉफिट 66.7 फीसद बढ़कर 13,806 करोड़ रुपए रहा था।

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Reliance Industries के FY22 के Q2 के रिजल्‍ट भी आ गए हैं। Q2 FY2021-22 रिलायंस का कंसोलिडेटिड EBITDA 30.0 फीसद (YoY) बढ़कर रिकॉर्ड 30,283 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। तेल और गैस, डिजिटल सेवाओं और रिटेल में दमदार प्रदर्शन रहा।

loksabha election banner

इससे पहले Q1 के रिजल्‍ट में कंपनी का नेट प्रॉफिट 66.7 फीसद बढ़कर 13,806 करोड़ रुपए रहा था। दिन में शेयर बाजार में RIL के नतीजों के आने के पहले उसके स्‍टॉक में बेहतर बढ़ोतरी देखी गई। इसमें करीब डेढ़ फीसद का उछाल आया।

साथ ही उस दौरान कंपनी का कैश प्रॉफिट 56.7 फीसद बढ़कर 21828 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी का EPS 46.7 फीसद बढ़ा था। वहीं EBITDA 27 फीसद से ज्‍यादा बढ़कर 27550 करोड़ रुपए रहा था।

RIL Q2 के रिजल्‍ट पर एक नजर

• Q2 FY2021-22 रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का कंसोलिडेटिड EBITDA 30.0 फीसद (YoY) बढ़कर रिकॉर्ड 30,283 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। तेल और गैस, डिजिटल सेवाओं और रिटेल में दमदार प्रदर्शन रहा।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस इंजस्ट्रीज कोविड संकट से मजबूत होकर उभरी। वार्षिक EBITDA रन-रेट 1.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर जा पहुंचा।

• Q2 FY2021-22 तिमाही का रिकॉर्ड कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ 46.0 फीसद (YoY) बढ़कर 15,479 करोड़ रुपए रहा।

• Q2 FY2021-22 तिमाही का कंसोलिडेटिड EPS 40.7 फीसद (YoY) की वृद्धि के साथ 20.9 रुपए प्रति शेयर दर्ज किया गया।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की डिजिटल सर्विसेज़ ने 9,561 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड EBITDA दर्ज किया है। जो पिछले साल के मुकाबले 14.6 फीसद ज़्यादा है।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस रिटेल का राजस्व कोविड के पूर्व स्तर तक पहुंच गया है, इस तिमाही में सकल बिक्री 45,426 करोड़ रुपए रही जोकि 10.5 फीसद ज़्यादा है।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस रिटेल का EBITDA इस तिमाही में 2,913 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के मुकाबले 45.2 फीसद ज़्यादा है, तिमाही का नेट मुनाफ़ा 1,695 crore रुपये रहा जो पिछले साल के मुकाबले 74.2 फीसद ज़्यादा है।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के हरेक कर्मचारी को वर्ष 2021-22 में कोविड वैक्सीन का पहला डोज़ लग चुका है, “मिशन वैक्सीन सुरक्षा” के अंतर्गत रिलायंस के 96% कर्मचारियों को दोनों टीके लग चुके हैं।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस अपने न्यू एनर्जी बिज़नस में अच्छी प्रगति कर रहा है, हाल ही में की गईं पार्टनरशिप और कोलैबरेशन की घोषणाओं से स्पष्ट है कि रिलायंस अपने वादों को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

• Q2 FY2021-22 Jio प्लेटफॉर्म्स का तिमाही कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ 23.5 फीसद (YoY) बढ़कर 3,728 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

• Q2 FY2021-22 जियो का ग्राहक-आधार 30 सितंबर 2021 तक 42 करोड़ 95 लाख जा पहुंचा। ग्राहक संख्या में 2 करोड़ 38 लाख की शुद्ध बढ़ोत्तरी हुई।

• Q2 FY2021-22 जियो ने पिछली सात तिमाहियों में सबसे अधिक ग्राहक जोड़े, ग्राहक-आधार में 3 करोड़ 56 लाख की कुल वृद्धि दर्ज़ की गई।

• Q2 FY2021-22 पिछली तिमाही के 138.4 रुपए के मुकाबले दूसरी तिमाही में जियो का ARPU 143.6 रुपए प्रति ग्राहक प्रति माह दर्ज किया गया। Jio Fiber के व्यवसाय में भी इस तिमाही में अच्छी प्रगति देखी गई।

• Q2 FY2021-22 तिमाही के दौरान कुल डेटा खपत 23.0 बिलियन GB थी, जो सालाना आधार पर 50.9 फीसद अधिक है। वॉयस ट्रैफिक 17.6% (YoY) की वृद्धि के साथ 1.09 ट्रिलियन मिनट रहा।

• Q2 FY2021-22 Reliance Jio और Google एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि दिवाली के त्यौहारी सीज़न पर JioPhone Next को व्यापक रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

Q2 FY2021-22 जियो फ़ाइबर हर महीने निरंतर ग्राहकों तक पहुंचने के प्रयास तेज़ कर रहा है, Jio Fiber से अब तक 40 लाख से अधिक परिसर जुड़े हुए हैं। Reliance Jio का ऑप्टिकल-फ़ाइबर नेटवर्क अब करीब 1 करोड़ 60 लाख परिसरों के बाहर मौजूद है।

• Q2 FY2021-22 उत्सव के माहौल और कोविड संबंधित प्रतिबंधों में ढील के बीच, रिलायंस रिटेल ने खपत में मज़बूत वृद्धि दर्ज की है।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस रिटेल का EBIDTA 45.2 फीसद (YoY) बढ़कर 2,913 रुपये करोड़ दर्ज किया गया। EBITDA मार्जिन 180 बीपीएस बढ़कर 7.3% हो गया।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस रिटेल ने तिमाही के दौरान 813 नए स्टोर खोले, स्टोर्स की कुल संख्या अब 13,635 हो गई है, जोकि 3 करोड़ 73 लाख वर्ग फुट में फैले हैं। इस दौरान 25 लाख वर्ग फुट में फैले 86 गोदामों और पूर्ति केंद्रों को भी चालू किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.