सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anil Ambani की इस कंपनी को खरीदने के लिए आई बड़ी डील, इतने रुपए किए ऑफर

By Ashish DeepEdited By:
Published: Mon, 21 Jun 2021 09:48 AM (IST)

Anil ambani की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance) को खरीदने के लिए मुंबई की एक कंपनी ने सबसे ...और पढ़ें

यह कंपनी सबसे ऊंची बोली लगाने वाली दावेदार है। (Pti)
यह कंपनी सबसे ऊंची बोली लगाने वाली दावेदार है। (Pti)

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। Anil ambani की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance) को खरीदने के लिए मुंबई की एक कंपनी ने सबसे बड़ी बोली लगाई है। दिवाला समाधान प्रकिया के तहत बेची जा रही रिलायंस होम फाइनेंस के लिए Authum Infrastructure and Investment ने 2,900 करोड़ रुपये की योजना पेश की है। वह इस प्रक्रिया में सबसे ऊंची बोली लगाने वाली दावेदार है।

रिलायंस होम फाइनेंस Reliance Capital की होम फाइनेंस यूनिट है। सूत्रों ने बताया कि आथम की योजना लागू हुई तो बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के नेतृत्व में कंपनी को कर्ज देने वाले वित्तीय कर्जदाता को 2,587 करोड़ रुपये शुरू में ही और 300 करोड़ रुपये 1 साल के अंदर मिल जाएंगे। वित्तीय कर्जदाता के बीच मतदान में आथम के प्रस्ताव को अन्य प्रस्तावों के मुकाबले ज्‍यादा स्वीकार्यता मिली है। प्रस्तावों पर मतदान 31 मई से 19 जून तक चला। इसमें मूल्य के हिसाब से 91 प्रतिशत ऋणदाताओं ने भाग लिया।

सूत्रों के अनुसार गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) आथम के प्रस्ताव को अनुपालन की दृष्टि से ज्‍यादा आसान और सभी हितधारकों की दृष्टि से सबसे अच्छा माना गया है। सूत्रों ने बताया कि इस पर अभी कुछ ऋणदाताओं की स्वीकृति बाकी है। RHF की दौड़ में एआरईएस एसएसजी, एसेट्स केयर एंड रीकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइजेज लिमिटेड, एवेन्यू कैपिटल भी शामिल हैं। एवेन्यू ने अपने प्रस्ताव में एआरसीआईएल और कैप्री ग्लोबल कैपिटल को साथ रखा है।

इस कंपनी के दिवाला समाधान से रिलायंस ग्रुप की वित्तीय कंपनी रिलायंस कैपिटल पर कर्ज का बोझ 11,200 करोड़ रुपये (कुल बकाए के एक चौथाई से ज्‍यादा) कम हो जाएगा। ग्रुप की कई कंपनियां कर्ज का भुगतान करने में नाकाम रहीं जिसके बाद बैंकों ने उन्हें बैंकरप्सी कोर्ट में घसीट लिया। अनिल अंबानी पर फरवरी 2020 तक 30.5 करोड़ डॉलर का कर्ज था जबकि उनके असेट्स केवल 8.2 करोड़ डॉलर थे।