सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission से पहले रेलवे कर्मचारियों को मिला तोहफा, कैलकुलेशन से समझें कितना मिलेगा बोनस?

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:59 PM (IST)

Bonus Railway 2026: केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस ...और पढ़ें

रेलवे कर्मचारियों को मिला तोहफा

रेलवे कर्मचारियों को मिला तोहफा

HighLights

  1. रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस।

  2. 11.41 लाख कर्मचारियों को अधिकतम ₹17,951 का लाभ।

  3. बोनस गणना ₹7,000 मासिक वेतन सीमा पर आधारित।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: दीवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने की मंजूरी दे दी (Railway Diwali Bonus 2026)  है। इस फैसले से करीब 11.41 लाख पात्र कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। सरकार इस बोनस पर कुल ₹2,009.61 करोड़ खर्च करेगी। लेकिन बोनस की गणना के लिए निर्धारित वेतन सीमा और पात्रता के नियम अहम हैं। PIB के अनुसार हर पात्र रेलवे कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम ₹17,951 का भुगतान किया जाएगा।

₹17,951 का बोनस कैसे तय होता है?

रेलवे के PLB की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन सीमा ₹7,000 रखी गई है। यह सीमा 2014-15 से नहीं बदली है। यानी किसी पात्र कर्मचारी का वेतन ₹7,000 से ज्यादा होने पर भी बोनस की गणना (Railway bonus) निर्धारित सीमा के आधार पर होती है। 78 दिन के बोनस के लिए अधिकतम भुगतान ₹17,951 तय है।

₹17,951 का पूरा गणित

रेलवे में बोनस का कैलकुलेशन एक खास फॉर्मूले के तहत होता है। इसमें एक महीने को औसतन 30.4 दिन माना जाता है।

एक दिन का काल्पनिक वेतन: सबसे पहले ₹7,000 (तय सीमा) को 30.4 दिनों से भाग दिया जाता है।

₹7,000 ÷ 30.4 = ₹230.26 (यानी एक दिन की सैलरी ₹230.26 बनी)।
78 दिन का कुल बोनस: अब इस एक दिन की रकम को 78 दिनों से गुणा कर दिया जाता है।

₹230.26 × 78 दिन = ₹17,951

कर्मचारियों की क्या थी मांग?

रेलवे कर्मचारी यूनियनें (जैसे IRTSA) लंबे समय से सरकार पर यह दबाव बना रही हैं कि इस ₹7,000 की पुरानी सीलिंग लिमिट को बदला जाए। कर्मचारियों का कहना है कि जब 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत न्यूनतम वेतन ही ₹18,000 है, तो बोनस की गणना ₹7,000 पर क्यों हो रही है? ऐसे में इसका कैलकुलेशन कुछ इस प्रकार होगा।

₹18,000 के आधार पर एक दिन की सैलरी: ₹592.10
78 दिन का कुल बोनस: ₹592.10 × 78 = ₹46,184

सरकार का क्या है कहना?

सरकार ने इस साल भी सीलिंग लिमिट में कोई बदलाव ना करते हुए कहा है कि हर पात्र रेलवे कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह राशि रेलवे के अलग-अलग कैटेगरी के कर्मचारियों को दी जाएगी, जैसे कि ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप 'C' कर्मचारी। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि साल 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 1670 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड किया और लगभग 7.41 बिलियन यात्रियों को यात्रा कराई।

 यह भी पढ़ें: Bonus Railway 2026: 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान; किसे मिलेगा फायदा?