190 से 200 रुपये किलो बिक रही तुअर दाल
दो दिन में 20 रुपये की तेजी ने तुवर दाल को 190 से 200 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा दिया है। अब दिसंबर में नई फसल आने पर ही दाल सस्ती मिल पाएगी। केंद्र सरकार ने सब्सिडी देकर सस्ती दाल बेचने का फैसला किया है। राजधानी दिल्ली में 400 स्थानों
इंदौर। दो दिन में 20 रुपये की तेजी ने तुअर दाल को 190 से 200 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा दिया है। अब दिसंबर में नई फसल आने पर ही दाल सस्ती मिल पाएगी।
केंद्र सरकार ने सब्सिडी देकर सस्ती दाल बेचने का फैसला किया है। राजधानी दिल्ली में 400 स्थानों पर 15 अक्टूबर से सस्ती दाल उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि राज्य सरकार ने सस्ती दाल दिलाने के लिए अब तक कोई पहल नहीं की है।
मौसम ने बिगाड़ा खेल देश में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में तुअर का उत्पादन होता है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम बारिश के चलते फसल प्रभावित हो गई। दिसंबर तक का इंतजार दिसंबर में देसी तुअर की आवक कर्नाटक-महाराष्ट्र में होने के बाद भावों में गिरावट आ सकती है।
दक्षिण अफ्रीका से तुअर आ रही है किंतु आपूर्ति कम होने से भाव पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और तंजानिया से भी दाल आयात करनी होगी। मुंबई से तय हो रहे भाव दाल की बिक्री में 80 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।
इसके बावजूद सभी जगह के दाल विक्रेता मुंबई में रोज आयातकों द्वारा खोले जा रहे भाव के आधार पर स्थानीय स्तर पर कीमत बढ़ा रहे हैं। मुंबई में मंगलवार को तुअर लेमन के भाव 12 हजार 700 से 12 हजार 800 रु. क्विंटल खुलने से दाल मिलों ने 400 रुपये क्विंटल यहां भी भाव बढ़ा दिए।
फूल सबसे महंगी, सवा नंबर थोड़ी सस्ती सबसे अच्छी दाल मानी जाती है फूल तुअर दाल। इसके भाव से 2 दिन में थोक में 12 रुपये और खेरची में 20 रुपये प्रति किलो बढ़ गए। इसी के भाव 190 से 200 रुपये पहुंचे हैं। इससे हल्की होती है सवा नंबर बारीक दाल, जो फुटकर में 170-175 रुपये पहुंच चुकी है।