70 विदेशी शाखाओं को बंद करने की योजना बना रहे हैं सरकारी बैंक
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) इस वित्त वर्ष में 70 विदेशी कार्यालयों को बंद करने की योजना बना रहे हैं।
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) इस वित्त वर्ष 70 विदेशी शाखाओं को बंद करने जा रहे हैं। पीएसबी ने पिछले साल 35 विदेशी बैंक शाखाओं को बंद कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, विदेशों में पीएसबी की करीब 159 शाखाएं हैं, जिनमें से 41 शाखाएं 2016-17 से घाटे में चल रही थीं।
मालूम हो कि, बैंकों की ब्रांच बंद करने के मामले में सबसे आगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) है, जिसने अपनी नौ ब्रांचों को बंद करने का फैसला किया है। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा क्रमश आठ और सात शाखाओं को बंद करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 31 जनवरी, 2018 को, पीएसबी के पास लगभग 165 विदेशी शाखाएं थीं।
विदेशों में बैंक शाखाओं की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सबसे ज्यादा (52) शाखाएं कार्यरत हैं, इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के (50) और बैंक ऑफ इंडिया की (29) शाखाएं काम कर रही हैं। वहीं राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों की बात करें तो सबसे ज्यादा ब्रिटेन में (32) शाखाएं हैं, इसके बाद हांगकांग में (13), संयुक्त अरब अमीरात में (13) और सिंगापुर में (12) शाखाएं हैं।
जानिए क्या है सार्वजिनक क्षेत्र के बैंकों का हाल-
बीएसई पर करीब 11.15 बजे इलाहाबाद बैंक का शेयर 1.49 फीसद की बढ़त के साथ 40.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 40.95 और निम्नतम 40.45 रहा है। वहीं 52 हफ्तों का उच्चतम 89.15 का स्तर और निम्नतम 37.40 का स्तर रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 1.83 फीसद की बढ़त के साथ 150.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 150.50 और निम्नतम 148.60 का स्तर रहा है। वहीं 52 हफ्तों का उच्चतम 206.60 का और निम्नतम 109.60 का स्तर रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया के शेयर्स 2.47 फीसद की बढ़त के साथ 95.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 95.25 का और निम्नतम 93.55 का स्तर रहा है। वहीं 52 हफ्तों का उच्चतम 216.70 और निम्नतम 76.10 का स्तर रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक के शेयर्स 1.11 फीसद की बढ़त के साथ 86.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम स्तर 87.20 का और निम्नतम 85.80 का स्तर रहा है। वहीं, इसका 52 हफ्तों का उच्चतम 231.60 का और निम्नतम 72.35 का स्तर रहा है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर्स 2.30 फीसद की बढ़त के साथ 307.20 पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 307.25 का और निम्नतम 303.25 का स्तर रहा है। वहीं, 52 हफ्तों का उच्चतम 351.50 और निम्नतम 232 का स्तर रहा है।