सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Home Loan पर ₹1.80 लाख तक की सब्सिडी, घर खरीदने वालों को ऐसे मिलेगा फायदा; जानें आवेदन का पूरा तरीका

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:14 PM (IST)

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U 2.0) के तहत घर खरीदारों को होम लोन के ब्याज पर ₹1.80 लाख ...और पढ़ें

Home Loan पर ₹1.80 लाख तक की सब्सिडी

Home Loan पर ₹1.80 लाख तक की सब्सिडी

HighLights

  1. PMAY-U 2.0 के तहत ₹1.80 लाख तक की सब्सिडी।

  2. ₹9 लाख तक की सालाना आय वाले परिवार पात्र।

  3. होम लोन के पहले ₹8 लाख पर 4% ब्याज सब्सिडी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो होम लोन (Home loan) का बोझ कुछ कम हो सकता है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U 2.O) के तहत पात्र परिवारों के होम लोन के ब्याज पर ₹1.80 लाख तक की सब्सिडी मिल सकती है। इस योजना का मकसद कम और मध्यम आय वाले परिवारों के लिए घर खरीदना या बनाना आसान करना है।

किसे मिलेगी ₹1.80 लाख तक की सब्सिडी?

योजना के इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम (ISS) के तहत सालाना पारिवारिक आय ₹9 लाख तक होने पर पात्र परिवार लाभ ले सकते हैं। इसके लिए मकान की कीमत अधिकतम ₹35 लाख और होम लोन अधिकतम ₹25 लाख तक होना चाहिए। मकाम का कारपेट एरिया 120 वर्ग मीटर तक होना चाहिए।

योजना में आय के आधार पर परिवारों को तीन श्रेणियों में रखा गया है।

* EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): सालाना पारिवारिक आय ₹3 लाख तक।
* LIG (निम्न आय वर्ग): सालाना पारिवारिक आय ₹3 लाख से ₹6 लाख तक।
* MIG (मध्यम आय वर्ग): सालाना पारिवारिक आय ₹6 लाख से ₹9 लाख तक।

ध्यान रखें कि केवल आय सीमा में आने से सब्सिडी मिलना तय नहीं है। आवेदक को योजना की अन्य पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

कितने होम लोन पर मिलेगी सब्सिडी?

योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को होम लोन के पहले ₹8 लाख पर 4% ब्याज सब्सिडी दी जाती है। यह लाभ अधिकतम 12 साल की अवधि के लिए तय नियमों के अनुसार मिलता है। सब्सिडी की अधिकतम सीमा ₹1.80 लाख है। यहां एक बात समझना जरूरी है कि ₹1.80 लाख हर आवेदक को एकमुश्त या निश्चित रूप से नहीं मिलेंगे। वास्तविक सब्सिडी लोन की रकम और अवधि पर निर्भर करेगी। अगर लोन ₹8 लाख से कम है या अवधि 12 साल से कम है, तो सब्सिडी भी कम हो सकती है।

उदाहरण के लिए, यदि किसी पात्र व्यक्ति ने ₹20 लाख का होम लोन लिया है, तो भी सब्सिडी पूरे ₹20 लाख पर नहीं, बल्कि योजना के नियमों के अनुसार पहले ₹8 लाख के हिस्से पर मिलेगी।

कैसे करें आवेदन? जानिए पूरा प्रोसेस

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत ब्याज सब्सिडी (Subsidy) लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके लिए ये स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल PMAY-U 2.0⁠ पर जाएं।
2. होम लोन पर ब्याज सब्सिडी के लिए अपनी पात्रता जांचें।
3. यूनिफाइड वेब पोर्टल पर अपनी मांग दर्ज करें और होम लोन देने वाली बैंक या वित्तीय संस्था की जानकारी भरें।
4. जरूरी जानकारी और दस्तावेज जमा करें। इसके बाद आवेदन संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था के पास जांच के लिए भेजा जाएगा।
5. पात्रता की पुष्टि और जरूरी जांच पूरी होने के बाद सब्सिडी जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: नोएडा एक्सप्रेसवे पर घर खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले! सिर्फ इतने समय में प्रॉपर्टी का दाम हुआ 3 गुना से ज्यादा