सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Yojana: सरकार की तैयारी पूरी, अगले हफ्ते होगा किस्त का एलान! सिर्फ इस बात का हो रहा इंतजार

Published: Mon, 07 Jul 2025 11:45 AM (GMT+05:30)

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment Date) का किसानों को लंबे समय से इंतजार है। अब ...और पढ़ें

पीएम किसान योजना 20वीं किस्त का इंतजार खत्म, जल्द जारी होगी!
पीएम किसान योजना 20वीं किस्त का इंतजार खत्म, जल्द जारी होगी!

 नई दिल्ली। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) खासकर किसान भाई-बहनों के लिए शुरू की गई है। ताकि उन्हें किसी भी तरह की वित्तीय परेशानी ना हो। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

किसान भाई-बहनों को लंबे समय से 20वीं किस्त (PM Kisan Yojana 20th Installment date) का इंतजार का था। अब उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। वैसे तो पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त को जून के आखिरी हफ्ते तक मिल जानी चाहिए थी। इससे पहले 24 फरवरी 2025 को किस्त जारी की गई थी। इसलिए ये अनुमान था कि जून के आखिरी महीने तक किस्त मिल जाएगी।

अब कब आएगी किस्त?

सूत्रों के अनसार पीएम किसान योजना की 20वी किस्त का एलान अगले हफ्ते तक हो सकता है। सूत्रो ने बताया की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रा कर भारत वापस आएंगे, वे समय निकालकर पीएम किसान योजना की 20वी किस्त का एलान कर देंगे। इसका मतलब है कि जल्द ही किसानों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है।

किस्त लेने से पहले अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में जरूर चेक कर लें। क्योंकि अगर इस लिस्ट में आपका नाम मौजूदा नहीं होगा, तो आपको स्कीम से जुड़े पैसे नहीं मिल पाएंगे। 

कैसे करें अपना नाम चेक?

स्टेप 1- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2- फिर यहां Farmer Corner वाले ऑप्शन पर जाकर Beneficiary list वाले सेक्शन पर जाएं।

स्टेप 3- यहां आपको राज्य, जिला और उप जिला जैसी डिटेल दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही ब्लॉक और गांव के बारे में भी बताना होगा।

अगर आप ये देखना चाहते हैं कि पैसे कब तक मिलेंगे, तो नीचे स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

कैसे करें स्टेटस चेक?

स्टेप 1- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2 - अब यहां Beneficiary Status वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। ये आपको Farmer Corner वाले ऑप्शन पर मिल जाएगा।

स्टेप 3- अब यहां अपना आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।