PM Kisan Yojana 24th Installment Date: कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? इस तारीख को लेकर सस्पेंस
PM Kisan Yojana 24th Installment Date: करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

PM Kisan Yojana 24th Installment Date (इमेज AI जनरेटेड है)
HighLights
करोड़ों किसान 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
किस्त अक्टूबर या नवंबर में दिवाली से पहले आने की संभावना।
e-KYC और आधार लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों को इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है। किसानों के मन में बस यही सावल है कि आखिर इंतजार की घड़ियां कब खत्म होंगी। इस किस्त को लेकर सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि, एक तारीख को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
किसान भाई उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद उस तारीख को आगामी किस्त आए जाए। लेकिन वह तारीख कौन सी है जिसे लेकर किसानों के मन में सस्पेंस है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर किस तारीख को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त आ सकती है।
कब आएगी PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार करते-करते गणेश चतुर्थी का त्यौहार बीत गया। लेकिन अभी तक कृषि मंत्रालय की ओर से तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन एक ऐसी तारीख है, जिसे लेकर खूब चर्चा हो रहा है और वह तारीख अक्टूबर या फिर नवंबर के महीने में पड़ेगी। लेकिन किन तारीखों के बीच?
दरअसल, पिछले साल यानी 2025 में वित्त वर्ष की दूसरी किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। और 2024 में 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। और अभी सितंबर का महीना चल रहा है। ऐसे में अगले पिछले 2 साल के ट्रेंड को देखें तो सरकार 5 अक्टूबर से लेकर 8 नवंबर के बीच में 24वीं किस्त जारी कर सकती है। एक संभावना यह भी है कि सरकार इस किस्त को दीपावली के त्यौहार से पहले जारी कर सकती है। इस बार दीपावली का त्यौहार 8 नवंबर को है। ऐसे में इसकी प्रबल संभावना है कि सरकार 8 नवंबर से पहले 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment Date) जारी कर दे।
क्या कुछ किसानों का पैसा नहीं आएगा?
पीएम किसान योजना का लाभ उठाने वाले किसानों को सरकार समय-समय पर सलाह देती रहती है कि क्या-क्या चीजें अपडेट करनी है। सभी किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। साथ ही साथ आपके बैंक अकाउंट से आधार लिंक होना चाहिए। यानी अगर अभी तक आपने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो इसकी संभावना ज्यादा है कि आपकी 24वीं किस्त अटक सकती है।
