सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर बैठे ही मिल जाएगा PM Kisan Yojana के पैसे, मोबाइल से ही कर पाएंगे आप रजिस्ट्रेशन

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Fri, 27 Oct 2023 08:48 AM (IST)

PM Kisan Yojana केंद्र सरकार द्वारा चलाई जारी रही पीएम किसान योजना में कई किसान अभी तक पंजीकृत नहीं हुए ...और पढ़ें

घर बैठे ही मिल जाएगा PM Kisan Yojana के पैसे
घर बैठे ही मिल जाएगा PM Kisan Yojana के पैसे

HighLights

  1. 2018 में पीएम किसान योजना शुरू हुई थी।
  2. इस स्कीम में सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इस योजना में आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग वाले किसान को आर्थिक लाभ मिलता है। देश में कई किसान इस योजना से जुड़ गए हैं। वहीं, कई किसान अभी तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं। उन्हें भी इस योजना से जुड़ने के लिए सरकार निरंतर पंजीकरण के प्रोसेस को आसान करते हैं।

ऐसे में ज्यादा से किसान इस योजना से जुड़ सकते हैं। अगर आप भी इस योजना के पात्रता के योग्य है और अभी तक इस योजना से नहं जुड़े हैं तो आप अपने फोन से आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि आप मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: एक परिवार में कितने सदस्य ले सकते हैं स्कीम का लाभ, योजना से बाहर निकलने का क्या है प्रोसेस

फोन से कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • आपको गूगल स्टोर (Google Store) से पीएमकिसान ऐप (PMKISAN App) को डाउनलोड करना है। इसके अलावा आप पीएम किसान की अधिकारिक पोर्टल से भी PMKISAN ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • ऐप पर आपको अपने लिए भाषा का चयन करना है।
  • इसके बाद 'नया किसान पंजीकरण' को सिलेक्ट करें।
  • अब आप अपना आधार कार्ड नंबर, कैप्चा दर्ज करें और आगे बढ़े पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप बैंक डिटेल्स, आईएफएससी कोड, जमीन के द्सतावेज जैसे बाकी जानकारी भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है। इस तरह रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

पीएम किसान योजना क्या है

पीएम किसान योजन एक आर्थिक योजना है। इस योजना में किसान को सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि किस्तों के तौर पर दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये किसान के बैंक में डायरेक्ट जमा हो जाती है। यह स्कीम 1 दिसंबर 2018 को शुरू हुई थी। यह योजना किसानों के लिए काफी लोकप्रिय है।

पीएम किसान योजना का लाभ केवल परिवार में एक सदस्य क मिलता है। इस योजना के लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन करवाना जरूरी है। अगर यह नहीं होता है तो योजना की किस्त रुक भी सकती है। सरकार ने इस योजना की 14 किस्त जारी कर दी है और जल्द ही किसानों के अकाउंट में 15वीं किस्त आ सकती है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi का नहीं मिला पैसा तो आज ही कर लें ये काम, सरकार दे रही है मौका