सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त आने से पहले उड़ी अफवाह, खाते में आए 4-4 हजार? फैक्ट चेक में सामने आया सच

Published: Fri, 04 Sep 2026 03:40 PM (IST)

सोशल मीडिया पर पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त के तहत 4,000 रुपये मिलने की खबरें वायरल ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर 24वीं किस्त के 4000 रुपये की अफवाह।

सोशल मीडिया पर 24वीं किस्त के 4000 रुपये की अफवाह।

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर 24वीं किस्त के 4000 रुपये की अफवाह।

  2. सरकार ने स्पष्ट किया, 24वीं किस्त अभी जारी नहीं हुई।

  3. पीएम किसान में प्रति किस्त 2000 रुपये मिलते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर कुछ खबरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। इन खबरों में दावा किया जा रहा है कि किसान योजना की 24वीं किस्त के 4-4 हजार रुपये किसानों के खाते में आ गए हैं। अगर आप भी एक किसान हैं और आपके खाते में अब तक 24वीं किस्त का पैसा नहीं आया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये खबरें भ्रामक और अफवाह मात्र है।

दरअसल, अभी तक सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त ही नहीं जारी की है तो कैसे किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये आ जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस भ्रामक खबर को पीएम किसान योजना के आधिकारिक हैंडल पर गलत और अफवाह मात्र बताया गया है।

PM Kisan Yojana के तहत 4 हजार नहीं मिलते

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर में यह भी दावा किया जा रहा है कि किसानों के खातों में 4-4 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पहली बात तो अभी 24वीं किस्त आई नहीं है और दूसरी बात यह है कि इस योजना के तहत एक किस्त में किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये तीन किस्तों के जरिए दिए जाते हैं। ऐसे में यह दावा पूरी तरह से गलत है।

पीएम किसान योजना के आधिकारिक हैंडल पर इस भ्रामक खबर को लेकर लिखा गया- "PMKISAN की 24वीं किस्त को लेकर भ्रामक खबर से सावधान! सोशल मीडिया पर ₹4,000 की 24वीं किस्त मिलने का दावा किया जा रहा है, लेकिन ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ❌ वायरल दावा — फर्जी ✅ सही जानकारी के लिए केवल PM-KISAN की वेबसाइट पर भरोसा करें।"

किसान योजना से जुड़ी सही जानकारी कहां मिलेगी?

पीएम किसान योजना से जुड़ी सही जानकारी सिर्फ और सिर्फ पीएम किसान योजना के पोर्टल पर मिलेगी। आप इस योजना से जुड़ी डिटेल जानने के लिए https://pmkisan.gov.in/ पर जा सकते हैं। यहां पर सरकार इस योजना से जुड़ी जानकारी समय-समय पर देती और अपडेट करती रहती है।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इस कैलेंडर ईयर में अब तक दो किस्तें आ चुकी हैं। पहली किस्त 13 मार्च तो दूसरी किस्त 20 जून को जारी की गई थी। इस कैलेंडर ईयर की आखिरी किस्त अक्टूबर के महीने में जारी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- नेपाली 'मुकेश अंबानी': रिलायंस से भी पुराना ग्रुप, 32 देशों में फैला साम्राज्य; भारत के घर-घर में इनका ब्रांड