सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त के 4-4 हजार रुपये किसानों के खाते में आए? कृषि मंत्रालय ने बताया वायरल पोस्ट का सच

Published: Thu, 20 Aug 2026 07:38 PM (IST)

सोशल मीडिया पर PM Kisan Yojanaकी 24वीं किस्त में 4-4 हजार रुपये मिलने की वायरल खबर को कृषि विभाग ने ...और पढ़ें

पीएम किसान 24वीं किस्त के 4000 रुपये मिलने का दावा फर्जी।

पीएम किसान 24वीं किस्त के 4000 रुपये मिलने का दावा फर्जी।

HighLights

  1. पीएम किसान 24वीं किस्त के 4000 रुपये मिलने का दावा फर्जी।

  2. कृषि विभाग ने सोशल मीडिया पर वायरल खबर को भ्रामक बताया।

  3. योजना में 2-2 हजार रुपये ही मिलते हैं, राशि बढ़ाने का इरादा नहीं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त भेजी दी गई है और किसानों के खाते में इस बार 2-2 नहीं, 4-4 हजार ट्रांसफर किए गए। अगर आप भी एक किसान हैं और इस पोस्ट को देखने के बाद आपके मन में सवाल आया कि अभी तो 24वीं किस्त आई ही नहीं है, तो आप बिल्कुल सही हैं। क्योंकि अब तक पीएम किसान योजना की 23 किस्तें ही जारी हुई हैं। 24वीं किस्त के संबंध में कोई जानकारी ही नहीं है।

आगामी किस्त को लेकर जब किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी ही नहीं दी गई, तो कैसे किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये पहुंच सकते हैं। कृषि विभाग ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस पोस्ट की सच्चाई बताई है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वायरल पोस्ट को लेकर कृषि विभाग ने अपनी पोस्ट में क्या कहा।

कृषि विभाग ने बता दी पोस्ट की सच्चाई

कृषि विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट Agriculture INDIA से इस पोस्ट को शेयर करके इसे भ्रामक और गलत बताया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि यह खबर फर्जी है और इस तरह की फर्जी खबरों से सावधान रहें। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है कि किसानों के खाते में 24वीं किस्त के 4-4 हजार रुपये भेज दिए गए हैं।

कृषि विभाग ने इस वायरल पोस्ट को फर्जी बताते हुए कहा कि अभी तक पीएम किसान योजना के जारी होने की तारीख की भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है। इसलिए इस तरह की खबरों से सावधान रहें! ऐसे पोस्ट पर दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी किसी अनजान स्रोत के साथ शेयर न करें।

कृषि विभाग ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि किसी भी सरकारी योजना से जुड़ी खबरों की जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों का इस्तेमाल करें या फिर उसे आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित करें। इसके बाद भी उस खबर को आगे शेयर करें।

क्या 4-4 हजार रुपये किसानों के खाते में आएंगे?

पीएम किसान योजना के तहत देश के किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, वो भी 3 किस्तों में। हर किस्त के जरिए 2-2 हजार रुपये की रकम किसानों के खाते में भेजी जाती है। ऐसे में 4-4 हजार रुपये भेजने की बात गलत है। सरकार ने संसद के एक लिखित सवाल के जवाब में भी बताया था कि अभी पीएम किसान योजना की राशि को बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। यानी जब भी 24वीं किस्त जारी होगी तो किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ही आएंगे।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के जारी होने की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कृषि मंत्रालय ने इस पर कोई अपडेट नहीं दिया है और न ही पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर 24वीं किस्त के जारी होने की तारीख की कोई जानकारी दी गई है। हालांकि, अनुमान ये लगाया जा रहा है कि अक्टूबर में इस योजना की आगामी किस्त जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- शेखों के शहर में एयरपोर्ट बनाएगी भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी, मिला 5000 करोड़ रुपये का ऑर्डर