सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: हो गया फाइनल! इस तारीख को आ सकते हैं किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये, लेकिन इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

Published: Sat, 07 Mar 2026 09:20 AM (IST)

किसान भाई-बहन पीएम किसान की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment Date) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 22वीं किस्त का इंतजार, 13 मार्च को घोषणा संभव।

  2. ई-केवाईसी और फार्मर आईडी अनिवार्य है।

पीएम किसान की 22वीं किस्त(PM Kisan 22nd Installment Date) का किसान भाई-बहन लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि उनका ये इंतजार फरवरी के अंत में खत्म होगा। फिर होली से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये मिलने का अनुमान था। 

फरवरी खत्म हो गई और होली भी बीत गई लेकिन किसानों के खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये मिलते हैं। ये पैसे किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट में एक और तारीख अब सामने आ रही है।  

PM Kisan 22nd Installment Date: कब आएंगे 2-2 हजार रुपये? 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त के आने का एलान हो सकता है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा करने जाएंगे। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी किसानों की 22वीं किस्त का एलान भी कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब उन किसानों की बात कर लेते हैं जिन्हें 22वीं किस्त नहीं मिलने वाली है।

PM Kisan Yojana: किन्हें नहीं मिलेगा लाभ?

  • पीएम किसान की 22वीं किस्त का लाभ उन किसानों को नहीं मिलेगा, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है या फिर फार्मर आईडी नहीं बनाई है। ऐसे किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
  • इसके साथ ही अगर किसी किसान परिवार में एक से ज्यादा लाभ लेने वाले व्यक्ति हो तो भी इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। यहां परिवार का मतलब पति, पत्नी और बच्चों से है। 
  • इसी तरह अगर किसान की सरकारी नौकरी लग जाए, टैक्स का भुगतान करने लगे तो भी इस योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। 
  • अगर किसी किसान को दूसरी सरकारी योजना के तहत 10 हजार रुपये की पेंशन मिलने लगे तो भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।