सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनमोहन के हाथ में 9 लाख की घड़ी, सोनिया के गले में 7 लाख का हार

By Edited By:
Published: Mon, 05 May 2014 11:08 AM (IST)Updated: Mon, 05 May 2014 11:59 AM (IST)

यह काफी सामान्य बात है जब कोई विदेशी प्रतिनिधि किसी अन्य देश में अपने समकक्ष से मिले तो उसे तोहफे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। यह काफी सामान्य बात है जब कोई विदेशी प्रतिनिधि किसी अन्य देश में अपने समकक्ष से मिले तो उसे तोहफे दिये जाएं। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी या अन्य भारतीय अधिकारियों को उनके विदेशी दौरे पर तोहफे में क्या मिला है, तो हम आपको बता सकते हैं।

एक अंग्रेजी समाचार वेबसाइट में प्रकाशित खबर के मुताबिक, विदेशी मामलों के मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जुलाई 2013 से मार्च 2014 के बीच भारतीय राजनेताओं को मिले तोहफों की सूची जारी की है। हालांकि, ज्यादातर वस्तुएं सामान्य है जैसे कारपेट, टी सेट, बाउल आदि, लेकिन कुछ तोहफों पर नजर अपने आप चली जाती है। खासतौर पर कांग्रेस की प्रेसिडेंट सोनिया गांधी को मिले तोहफों पर नजर तो जा ही सकती है।

सोनिया गांधी को सामान्य तौर पर साड़ी या कंबल मिलते रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें स्विटजरलैंड की फैंक मुल्लर की घड़ी और सोने का हार भी मिला है जिनकी लागत क्रमश: 6 लाख और 7 लाख रुपये से ज्यादा है।

मजेदार बात तो यह है कि तोहफों के मामले मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी को पीछे छोड़ दिया है। मनमोहन सिंह को मिले तोहफे कुछ ज्यादा महंगे हैं, जिसमें रॉलेक्स की घड़ी शामिल है। इस घड़ी की कीमत 9 लाख रुपये है। इस तरह की घड़ी उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को भी मिली है। इसके अलावा, मनमोहन सिंह को 1,20,000 रुपये की लागत वाला ज्लैवरी सेट भी मिला है। एमईए वेबसाइट के मुताबिक, मनमोहन सिंह ने अपनी घड़ी और ज्वैलरी सेट को राष्ट्रीय संग्रहालय को हस्तांतरित करने का फैसला लिया है।

पढ़ें : क्या बात है! सोनिया, सुषमा और नगमा की हो गई चांदी ही चांदी

पढ़ें : जी हां! नरेंद्र मोदी से ज्यादा अमीर हैं 'आप' के नेता केजरीवाल