सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price: बदल गए पेट्रोल-डीजल की कीमत, चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 30 Nov 2023 07:40 AM (IST)

Petrol Diesel Latest Price देश में रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट की जाती है। मई 2022 ...और पढ़ें

बदल गए पेट्रोल-डीजल की कीमत (जागरण फाइल फोटो)
बदल गए पेट्रोल-डीजल की कीमत (जागरण फाइल फोटो)

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देश के बाकी शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट हो गए हैं। सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे इनकी कीमतों को रिवाइज करते हैं। पिछले साल 22 मई 2022 से इनकी कीमतों को राष्ट्रीय स्तर पर बदला गया था। आज भी गाड़ीचालकों को राहत की खबर है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत जस के तस बने हुए हैं। आज ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है। गुड रिटर्न के वेबसाइट के अनुसार क्रूड ऑयल की कीमत 77.69 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं, डब्लयूटीआई क्रूड की कीमत 77.62 डॉलर प्रति बैरल है। एक बैरल मे लगभग 158 लीटर तेल होता है।

यह भी पढ़ें- LIC की पॉलिसी हो गई है बंद, दोबारा शुरू करने के लिए फॉलो करें यह स्टेप्स

कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमत तय होती है। कच्चे तेल को रिफाइन करने के बाद उसमें से पेट्रोल-डीजल निकाला जाता है। आपको गाड़ी की टंकी फुल करने से पहले एक बार पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जरूर चेक करना चाहिए। जानिए, आज आपके शहर क्या है पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमत।

महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.04 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें- कम बजट में करना चाहते हैं परफेक्ट Marriage प्लान, ये टिप्स आएंगे काम; वेन्यू हो या कैटरिंग सब इंतजाम होंगे चकाचक