Move to Jagran APP

Petrol-Diesel सस्‍ता कराने के लिए OPEC देशों के पास पहुंचा फोन, जानिए क्‍या निकला नतीजा

Global Market में कच्‍चा तेल (Crude Oil) फिर उबाल पर है। इससे भारत की चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ओपेक देशों को भारत की चिंता के बारे में बताया है। उन्होंने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) के प्रमुख सदस्य देशों को फोन किया।

By Ashish DeepEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 12:33 PM (IST)
Petrol-Diesel सस्‍ता कराने के लिए OPEC देशों के पास पहुंचा फोन, जानिए क्‍या निकला नतीजा
देश में ज्यादातर जगह पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गया है। (Pti)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Global Market में कच्‍चा तेल (Crude Oil) फिर उबाल पर है। इससे भारत की चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ओपेक देशों को भारत की चिंता के बारे में बताया है। उन्होंने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) के प्रमुख सदस्य देशों को फोन कर कहा है कि उपभोक्ताओं को वाजिब कीमतों पर ईंधन मिलना चाहिए।

loksabha election banner

भारत दुनिया में ऑयल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। ओपेक पेट्रोलियम उत्पादक देशों का संगठन है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 73.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इससे घरेलू बाजार में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। देश में ज्यादातर जगह पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गया है।

पुरी ने कतर और UAE के अपने समकक्षों से फोन पर बात करने के बाद OPEC के शीर्ष देश सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री को फोन किया। पुरी ने Tweet किया-सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री महामहिम शहजादे अब्दुल अजीज बिन सलमान अल सऊद के साथ वैश्विक ऊर्जा बाजारों में द्विपक्षीय ऊर्जा साझेदारी और विकास को मजबूत करने पर गर्मजोशी से और मैत्रीपूर्ण चर्चा हुई।

मैंने Global Oil Market को ज्‍यादा भरोसेमंद और स्थिरतापूर्ण बनाने के लिए तथा खनिज तेल की दरों को अधिक मुनासिब बनाने के लिए शहजादे अब्दुल अजीज के साथ काम करने की अपनी इच्छा व्यक्त की। सऊदी अरब दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा निर्यातक है और इराक के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे बड़ा स्रोत है।

तेल की बढ़ती कीमतों से चिंतित भारत West Asia के प्रमुख तेल उत्पादक देशों से बराबर संपर्क कर रहा है। पुरी ने 14 जुलाई को UAE के उद्योग मंत्री और अबु धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडनॉक) के सीईओ अहमद अल जाबेर को फोन कर तेल की कीमतों कम करने में मदद मांगी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.