सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की तेजी पर लगा ब्रेक, क्या बदले पेट्रोल-डीजल के दाम?

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Fri, 03 Mar 2023 07:55 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today 03 मार्च को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं ...और पढ़ें

Petrol Diesel price today 03 March 2023
Petrol Diesel price today 03 March 2023

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कच्चे तेल की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है और बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 0.41 डॉलर या 0.48 प्रतिशत गिरकर 84.34 डॉलर प्रति बैरल पर है। डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 0.38 डॉलर या 0.49 प्रतिशत गिरकर 77.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। बता दें, चीन में आर्थिक गतिविधियां प्री-कोविड स्तप पर पहुंचने की खबर के बाद कच्चे तेल की खबर में तेजी देखने को मिली थी और भाव एक बार फिर 85 डॉलर के करीब पहुंच गया है।

कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की ताजा भाव अपडेट कर दिए गए हैं। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में जस के तस बने हुए हैं और कोई भी परिवर्तन नहीं देखना को मिला है। आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल के दामों बदलाव पिछले साल मई 2022 में देखने को मिला था। उस समय केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की गई थी।

दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में पेट्रोल 108.41 रुपये और डीजल 93.65 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

सुबह 6 बजे जारी होते हैं दाम

तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।

कैसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

SMS से आप भी केवल एक क्लिक पर अपने शहर के पेट्रोल डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, RSP कोड लिखकर मोबाइल 92249 92249 पर डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा।