Move to Jagran APP

Petrol Price today : आज नहीं बढ़े तेल के दाम लेकिन Crude का बढ़ना क्‍यों बढ़ा रहा भारत की चिंता

Oil Prices today Petrol-Diesel की कीमतों में शुक्रवार को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। लेकिन Crude Oil के दाम 3 साल के उच्‍च स्‍तर को छू चुके हैं। वह भी Brent crude जिसका भारत बड़ी मात्रा में आयात करता है।

By Ashish DeepEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 08:13 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 08:13 AM (IST)
Petrol Price today : आज नहीं बढ़े तेल के दाम लेकिन Crude का बढ़ना क्‍यों बढ़ा रहा भारत की चिंता
दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल ने सेंचुरी के मार्क को पार कर लिया। (Pti)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Petrol-Diesel की कीमतों में शुक्रवार को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। लेकिन Crude Oil के दाम 3 साल के उच्‍च स्‍तर को छू चुके हैं। वह भी Brent crude, जिसका भारत बड़ी मात्रा में आयात करता है। इस हफ्ते Brent Crude Oil की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल को छू चुकी है। सिर्फ इस साल की बात करें तो अब तक कीमत में 46 फीसदी का उछाल आया है। जानकारों की मानें अगर Brent Crude इस तरह महंगा होता रहा तो भारत की तेल कीमतों को लेकर चिंता और बढ़ेगी।

loksabha election banner

आज क्‍या रहे रेट

शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमते स्थिर रहीं। लेकिन गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 100.56 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। शहर में डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। देश में ईंधन की कीमतें पिछले दो महीने से ज्‍यादा समय से बढ़ रही हैं।

शहर Petrol Diesel
दिल्‍ली 100.56 89.62
मुंबई 106.59 97.18
चेन्‍नै 101.37 94.15
कोलकाता  100.62 92.65 
 भोपाल 108.88  98.40
 रांची 95.70  94.58 
 पटना 102.79  95.14 
 चंडीगढ़ 96.70  89.25 
 लखनऊ 97.67  90.01 

बुधवार को बढ़ी हुई दर के कारण दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल ने सेंचुरी के मार्क को पार कर लिया। पेट्रोल की कीमत अब लगभग पूरे देश में 100 रुपये प्रति लीटर से ज्‍यादा है। डीजल भी तेजी से इस दिशा में बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.