Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट 7वें दिन जारी, जानिए एक हफ्ते में कितने घट गए दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जारी गिरावट आम आदमी को राहत दे रही है

By Praveen DwivediEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 11:48 AM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 08:33 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट 7वें दिन जारी, जानिए एक हफ्ते में कितने घट गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट 7वें दिन जारी, जानिए एक हफ्ते में कितने घट गए दाम

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर एक राहत की खबर है। बीते 7 दिनों से पेट्रोल और डीजल दोनों ही लगातार सस्ते हो रहे हैं। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 62.73 रुपए प्रतिलीटर के स्तर पर बिक रहा है। हम अपनी इस खबर में आपको बताएंगे कि बीते एक हफ्ते के दौरान पेट्रोल और डीजल कितना सस्ता हुए हैं। इससे पहले जानिए आज आपके शहर में क्या रहे पेट्रोल और डीजल के दाम...

loksabha election banner

आज पेट्रोल के दाम: राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 72.19 रुपए प्रति लीटर है और वहीं मुंबई में पेट्रोल 80.06 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

एक हफ्ते में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल: अगर पिछले एक हफ्ते की बात करें तो 11 मार्च को दिल्ली में जो पेट्रोल 72 रुपए 48 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा था उसी पेट्रोल के दाम 19 मार्च 2018 को 72 रुपए 19 पैसे पर आ गए हैं। यानी इस दौरान पेट्रोल  की कीमत 29 पैसे की गिरावट आई है।

आज डीजल के दाम: देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 62.73 रुपए प्रति लीटर हैं, जबकि मुंबई में डीजल 66.81 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

एक हफ्ते में कितना सस्ता हुआ डीजल:  अगर डीजल की बात करें तो बीते एक हफ्ते में डीजल भी सस्ता हुआ है। 11 मार्च 2018 को दिल्ली में जो डीजल 62 रुपए 89 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा था उसी डीजल के दाम 19 मार्च 2018 को 62 रुपए 73 पैसे प्रति लीटर हो गए  हैं। यानी इस दौरान इसमें  16 पैसे की गिरावट आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.