सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्श्वनाथ डेवलपर्स और पिनकोन स्पिरिट समेत अन्य चार कंपनियों के शेयर्स में 20 फीसद की गिरावट

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Mon, 14 Aug 2017 03:15 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 04:01 PM (IST)

पार्श्वनाथ डेवलपर्स, पिनकोन स्पिरिट सहित अन्य चार कंपनियों में सोमवार के सत्र में 20 फीसद तक की गिरावट देखने को मिली है

पार्श्वनाथ डेवलपर्स और पिनकोन स्पिरिट समेत अन्य चार कंपनियों के शेयर्स में 20 फीसद की गिरावट
पार्श्वनाथ डेवलपर्स और पिनकोन स्पिरिट समेत अन्य चार कंपनियों के शेयर्स में 20 फीसद की गिरावट

नई दिल्ली (पीटीआई)। सोमवार के सत्र में पार्श्वनाथ डेवलपर्स, पिनकोन स्पिरिट, सिगनेट इंडस्ट्रीज और अन्य तीन कंपनियों के शेयर्स में 20 फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि मुखौटा कंपनियों पर कार्रवाई के मामले में प्रतिभूति अपीलीय टिब्यूनल (सैट) ने बीते शुक्रवार को पार्श्वनाथ डेवलपर्स समेत छह कंपनियों को राहत दी थी। सैट ने शेयर बाजार को इन कंपनियों में ट्रेडिंग पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाने का आदेश सुनाया था। साथ ही, सेबी को कंपनियों का पक्ष सुनने और जांच करने के लिए कहा गया था। सैट की ओर से राहत पाने वाली कंपनियों में कवित इंडस्ट्रीज, पिनकोन स्पिरिट, सिग्नेट इंडस्ट्रीज, एसक्यूएस इंडिया बीएफएसआइ और कल्पना इंडस्ट्रीज का नाम भी शामिल है।

पार्श्वनाथ डेवलपर्स के शेयर्स बीएसई पर 9.81 फीसद की गिरावट के साथ 21.15 रुपये के स्तर (लोअर सर्किट) पर आ गए है। पिनकोन स्पिरिट के शेयर्स ने 19.96 फीसद की कमजोरी के साथ 57.35 का स्तर छुआ। वहीं, सिग्नेट इंडस्ट्रीज भी 19.96 फीसद की गिरावट के साथ 8.94 के स्तर (लोअर सर्किट)  पर आ गया। एसक्यूएस इंडिया बीएफएसआइ के शेयर्स भी 15.86 फीसद की कमजोरी के साथ 52 हफ्ते के निचले स्तर 422 रुपये पर आ गए हैं।

इसके अलावा कावित इंडस्ट्रीज, जो केवल बीएसई पर लिस्टेड है, ने 4.40 फीसद की कमजोरी के साथ दिन का निम्नतम स्तर 36.80 छुआ। वहीं केकल्पना इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड ने भी 19.92 फीसद की कमजोरी के साथ 30.35 का स्तर छुआ।

एनएसई और बीएसई ने बीते शुक्रवार को कहा था कि पार्श्वनाथ डेवलपर्स और अन्य तीन कंपनियों के शेयर्स में सोमवार से ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। इसके अलावा बीएसई ने कहा था कि कावित और केकल्पना इंडस्ट्रीज में भी ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।