70 फीसद से अधिक कंपनियां अगले छह महीने तक घर से काम करने के लिए कह सकती हैं: सर्वे
ऐसा करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे नाइट फ्रैंक के सर्वे में ये जानकारी सामने आई है।
नई दिल्ली, पीटीआइ। करीब 70 फीसद कंपनियां अपने कुछ फीसद कर्मचारियों को अगले छह माह तक घर से काम करने के लिए कह सकती हैं। ऐसा करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे, नाइट फ्रैंक के सर्वे में ये जानकारी सामने आई है।
संपत्ति सलाहकार ने 230 से अधिक अधिकारियों का सर्वे किया, जो विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी कंपनियों में कॉर्पोरेट रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की जिम्मेदारी संभालते हैं। सर्वे में शामिल अधिकांश लोगों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से वर्क फ्रॉम होम की वजह से उनकी उत्पादकता प्रभावित नहीं हुई है।
बता दें कि COVID-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। हालांकि, कुछ स्थानों को छोड़कर, इस महीने की शुरुआत से राहत दी गई है। हालांकि, नाइट फ्रैंक सर्वे में पाया गया है कि दूरदराज के स्थानों से संचालन करते समय कनेक्टिविटी और परिवार की समस्या देखने को मिली है।
नाइट फ्रैंक इंडिया ने कहा, '72 फीसद लोगों ने कहा कि वे अगले छह महीनों में वर्क फॉर्म होम की व्यवस्था जारी रखने की संभावना रखते हैं। लगभग 50 फीसद उत्तरदाताओं ने कहा कि उनके छह फीसद से अधिक कार्यबल अगले छह महीनों में घर से काम करेंगे। सर्वेक्षण में भाग लेने वालों में से केवल 7 फीसद ने कहा कि कोई भी कर्मचारी घर से काम नहीं करेगा। हालांकि, COVID-19 की वजह से ऑफिस में स्पेस मेंटेन करके रखना होगा।