Move to Jagran APP

e-Shram portal के शुरू होने के बाद से 27 लाख से अधिक असंगठित श्रमिकों ने कराया रजिस्ट्रेशन: श्रम मंत्री

उन्होंने कहा कि अब तक 27 लाख से अधिक असंगठित श्रमिक रजिस्टर्ड हो चुके हैं और भारत सरकार सभी राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों के साथ पोर्टल पर श्रमिकों को रजिस्टर्ड करने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है।

By NiteshEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 08:13 AM (IST)
e-Shram portal के शुरू होने के बाद से 27 लाख से अधिक असंगठित श्रमिकों ने कराया रजिस्ट्रेशन: श्रम मंत्री
अब तक 27 लाख से अधिक असंगठित श्रमिक रजिस्टर्ड हो चुके हैं

नई दिल्ली, पीटीआइ। पिछले महीने ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत के बाद से अब तक 27 लाख से अधिक असंगठित कामगारों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय एक बयान के अनुसार ई-श्रम पोर्टल असंगठित कामगारों के रजिस्ट्रेशन के लिए विभिन्न शिविरों का आयोजन कर रहा है। ऐसा ही एक शिविर नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में गुरुवार को विभिन्न मंत्रालयों में कार्यरत असंगठित श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए लगाया गया था।

loksabha election banner

मंत्रालय ने बयान में कहा कि शिविर में गुरुवार को पोर्टल पर 80 से अधिक श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन की उम्मीद है।

शिविर का उद्घाटन करते हुए श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने सभी से पोर्टल पर जानकारी देने और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों को होने वाले लाभों के बारे में बताने को कहा।

मंत्री ने कहा कि सभी असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने से सरकार को असंगठित श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के लक्षित और अंतिम व्यक्ति तक ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। तेली ने ई-श्रम को पिछले महीने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के तहत शुरू किए गए गेम-चेंजर पोर्टल के रूप में करार दिया।

उन्होंने कहा कि अब तक 27 लाख से अधिक असंगठित श्रमिक रजिस्टर्ड हो चुके हैं और भारत सरकार सभी राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों के साथ पोर्टल पर श्रमिकों को रजिस्टर्ड करने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। लाभों के बारे में तेली ने कहा कि रजिस्ट्रेशन 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी देता है।

यह भी पढ़ें: Mobile App के जरिये लोन लेने से फर्जीवाड़े की आशंका ज्यादा, इन बातों का रखें ख्याल

यदि कोई कर्मचारी ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड है और दुर्घटना का शिकार होता है, तो वह मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर 2 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये के लिए पात्र होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.