सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इतने ट्रिलियन M-Cap के बाद फिर से Nvidia बनी दुनिया की नंबर-1 कंपनी, Microsoft और Apple है अब इस पायदान पर

Published: Wed, 19 Jun 2024 08:46 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2024 09:09 AM (IST)

एक बार फिर से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी का खिताब सेमीकंडक्टर बनाने वाली Nvidia कंपनी को मिला है। शेयर ...और पढ़ें

Nvidia बनी दुनिया की वैल्यूएबल कंपनी (जागरण फाइल फोटो)
Nvidia बनी दुनिया की वैल्यूएबल कंपनी (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. मार्केट कैप के मामले में Nvidia दुनिया की वैल्यूएबल कंपनी है।
  2. मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल के शेयरों में गिरावट आई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर से दुनिया के वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में फरे-बदल हुआ है। पहले जहां माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी (World Most Valuable Company ) थी, अब Nvidia बन गई है। जी हां, एम-कैप के मामले में सेमीकंडक्टर बनाने वाली Nvidia ने माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ दिया है।

Nvidia के शेयर में आई तेजी

मंगलवार को निविडिया के शेयरों में तेजी आई। कंपनी के शेयर में लगभग 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है और एक स्टॉकी की कीमत 135.58 डॉलर पहुंच गई। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के स्टॉक में हल्की गिरावट देखने को मिली और एक शेयर की कीमत 447.58 डॉलर हो गई।

स्टॉक में आई तेजी के बाद Nvidia का एम-कैप 3.335 ट्रिलियन डॉलर था। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.317 ट्रिलियन डॉलर है। इस साल की शुरुआत में Nvidia का मार्केट कैप 1.2 ट्रिलियन था जो उस समय माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल के एम-कैप का आधा था।

मंगलवार को Nvidia के शेयर में शानदार तेजी आई और कंपनी के एम-कैप में 103 बिलियन डॉलर जुड़ गए। करीब 9 महीने में कंपनी का एम-कैप 1 ट्रिलियन से बढ़कर 2 ट्रिलियन हो गया है। वहीं 3 महीने पहले कंपनी का एम-कैप 3 ट्रिलियन पहुंच गया था।

इस साल भी Nvidia थी नंबर-1 पर

इस महीने से पहले वर्ष 2002 में Nvidia का एम-कैप एप्पल से ज्यादा था। अब कुछ समय से वॉल स्ट्रीट पर Nvidia के शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिली है और Nvidia के शेयर ने बाकी दो दिग्गज कंपनी यानी एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ दिया है।

एक साल में Nvidia के शेयर में लगभग 209 फीसदी की तेजी आई। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के शेयर ने 32 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- Train Travel Insurance: 1 रुपये से कम में मिलता है लाखों का इंश्योरेंस, ट्रेन में सफर के समय क्यों जरूरी है बीमा

Microsoft और Apple किस पायदान पर

दुनिया की टॉप-10 वैल्यूएबल कंपनी की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट दूसरे नंबर पर आता है। माइक्रोसॉफ्ट का एम-कैप 3.317 ट्रिलियन डॉलर है। आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एप्पल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। मंगलवार को एप्पल के शेयर (Apple share) में 1.1 फीसदी की गिरावट आई जिसके बाद कंपनी का एम-कैप 3.285 ट्रिलियन डॉलर हो गया।

यह एक ऐसा टाइम है जब टेक्नॉलजी की दिग्गज कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्ट, मेटा प्लेटफॉर्म (Meta Platform) और गूगल (Google) के मालिक अल्फाबेट (Alphabet) अपनी एआई कंप्यूटिंग कैपेबिलिटीज को विकसित करने और प्रौद्योगिकी पर हावी होने की होड़ में हैं। इस होड़ का असर कंपनी के स्टॉक में पड़ा है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan 17th Installment: अभी तक अकाउंट में नहीं आई 17वीं किस्त की राशि? जानिए क्या है वजह और कहां करें शिकायत