अब हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में Covid-19 वैक्सीनेशन का उठाएं फायदा, पाएं 30%+ 5% की अतिरिक्त छूट
Health Insurance Policy आपको वही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी चाहिए जो आपको covid-19 के इलाज के खर्चों को कवर करने के साथ-साथ और भी कई फायदे दे। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) एक ऐसा ही भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है।
नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। बीमारी किसी भी तरह की हो अगर हम सतर्क और जागरूक होकर उसका सामना करेंगे तो उस पर आसानी से काबू पा सकते हैं। कोरोना महामारी पर हमें काबू पाना है तो हर किसी को सतर्कता दिखानी होगी। अभी हमारे पास वायरस को पूरी तरह से खत्म करने की कोई दवा नहीं है। हम इस पर दो तरीके से काबू पा सकते हैं। पहला वैक्सीनेशन यानी टीकाकरण और दूसरा स्वच्छता के नियमों का पालन करके जैसे - मास्क लगाना, दो गज की दूरी बनाकर रखना और बार-बार साबुन से अपने हाथों को धोना आदि। फिलहाल, भारत देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोविशील्ड और कोवैक्सिन नाम की वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में बड़े स्तर पर हो रहे वैक्सीनेशन का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाना है और इसे फैलने से रोकना है।
कोरोना एक अदृश्य वायरस है, ऐसे में लोगों को इसके प्रभाव से बचाने के लिए वैक्सीनेशन एक सही और जरूरी उपाय है,लेकिन यह अंतिम उपचार नहीं है। ऐसे कई मामले हैं, जहां वैक्सीन की दोनों डोज लग जाने के बाद भी लोग Covid-19 से संक्रमित हो रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक दोनों वैक्सीन की प्रभावोत्पादकता 70 से 90 फीसदी के बीच है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि वैक्सीन कोरोना का पूर्ण इलाज है। यहां वैक्सीनेशन के बाद भी आपको स्वच्छता के नियमों का पालन करना है और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। इसके अलावा, जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है या जो वैक्सीन लगा चुके हैं उन सभी के लिए कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के खर्चों को कवर करने वाली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी अभी भी महत्वपूर्ण है।
हम सभी जानते हैं कि बीमारी में समय पर और सही इलाज मिले तो मरीज को बचाया जा सकता है, लेकिन अस्पताल में इलाज और दवाइयों के खर्चे इतने ज्यादा हैं कि एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बेहतर इलाज नामुमकिन सा लगता है। लेकिन अगर आपके पास एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो आपको हर तरह का कवर देती है तो आप भी सही समय पर बेहतर इलाज हासिल कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात, एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी अस्पताल के भारी खर्चों से आपको बचाएगी। लेकिन यहां आपको इस बात पर ध्यान देना है कि आप कहां से और कौन सी पॉलिसी ले रहे हैं।
आपको वही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी चाहिए जो आपको covid-19 के इलाज के खर्चों को कवर करने के साथ-साथ और भी कई फायदे दे। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) एक ऐसा ही भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है। इस चुनौतीपूर्ण समय में अगर आप एक बेहतर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी देख रहे हैं, जो आपको हर तरह के फायदे दे तो आप इनकी हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी (Health Infinity Policy) ले सकते हैं। इस पॉलिसी को लेने पर आपको कुल 30%+ 5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसमें से 10% की छूट उन लोगों के लिए है जो इस पॉलिसी को ऑनलाइन खरीदते हैं, दो से तीन साल के लिए इस पॉलिसी को खरीदने पर आपको 10% की छूट मिलेगी और जो पहले से ही रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के कस्टमर हैं, वो भी इस पॉलिसी पर 10% की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
इसमें 5% का अतिरिक्त छूट उन लोगों को दिया जाएगा, जिन्होंने covid-19 की वैक्सीन लगवा ली है। मतलब अगर आपके परिवार में आपके मात-पिता को वैक्सीन लग चुकी है, तो वो हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी पर मिलने वाली छूट का फायदा उठा सकते हैं। अगर आपकी भी वैक्सीनेशन पूरी हो चुकी है, तो आप इस छूट को प्राप्त करने के लिए योग्य हो जाएंगे। इसके अलावा, इस पॉलिसी में आपको हॉस्पिटलाइजेशन कवर, डे केयर ट्रीटमेंट कवर, AYUSH ट्रीटमेंट, प्री-पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन खर्च की सुविधा और 3 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक सम इंश्योर्ड की वाइड रेंज जैसे फायदे भी मिलते है।
यह पॉलिसी अतिरिक्त कवर और अतिरिक्त समय की सुविधा भी देती है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी में 10 लाख वाला कवर लेते हैं, तो इस कवर के साथ आपको 3 लाख का अतिरिक्त कवर मिलेगा, जिससे आपका कुल हेल्थ कवर 13 लाख का हो जाएगा। इसके साथ-साथ अगर आप 12 महीने के लिए पॉलिसी प्रीमियम को चुनते हैं, तो आपको एक महीने का अतिरिक्त फायदा मिलेगा, जिससे आपका कवर 13 महीने का हो जाएगा। वहीं 24 महीने के लिए पॉलिसी प्रीमियम लेने पर दो महीने के फायदे के साथ 26 महीने का कवर मिलेगा।
बढ़ते कोरोना वायरस पर काबू पाना है तो 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। लेकिन इस बात का भी ध्यान देना है कि वैक्सीनेशन अंतिम उपचार नहीं है। इसलिए मास्क हमेशा पहने रहें, साफ-सफाई का पूरा ध्यान दें और भीड़ में जाने से बचें। इसके अलावा वैक्सीनेशन के बाद भी अस्पताल के खर्चों को नियंत्रित करने के लिए खुद और अपने परिवार को हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी से कवर कर लें।
लेखकः शक्ति सिंह
(यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।)