Move to Jagran APP

सिर्फ IRCTC ही नहीं बल्कि इन पांच IPOs ने भी स्टॉक मार्केट में किया था शानदार डेब्यू

Top gainers IPO IRCTC शेयर का भाव BSE पर खबर लिखे जाने तक 743.80 रुपये तक गया है। आईआरसीटीसी के अलावा पांच दूसरे IPOs ने भी अपने डेब्यू में शानदार प्रदर्शन किया था।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 01:51 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 12:05 PM (IST)
सिर्फ IRCTC ही नहीं बल्कि इन पांच IPOs ने भी स्टॉक मार्केट में किया था शानदार डेब्यू
सिर्फ IRCTC ही नहीं बल्कि इन पांच IPOs ने भी स्टॉक मार्केट में किया था शानदार डेब्यू

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आईआरसीटीसी का शेयर सोमवार को NSE और BSE एक्सचेंजों पर लिस्टेड हुआ है। लिस्टेड होते ही कंपनी के शेयर का मूल्य दोगुने से भी ज्यादा हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आईआरसीटीसी का शेयर 101.25 फीसद प्रीमियम के साथ 644 रुपये पर लिस्टेड हुआ है। लेकिन IRCTC ऐसी पहली कंपनी नहीं है, जिसने लिस्टिंग के दिन शानदार प्रदर्शन किया हो, पांच ऐसे दूसरे आईपीओ और भी हैं जिन्होंने इसी तरह का शानदार डेब्यू किया था।

loksabha election banner

आइआरसीटीसी का शेयर 320 रुपये के सेल प्राइस की तुलना में 743.80 रुपये तक गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) का शेयर 10.77 फीसद अर्थात 69.35 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 713.35 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था।

आईआरसीटीसी से पहले पांच कंपनियों के आईपीओ भी डेब्यू के दौरान शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार, एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का शेयर भी मार्च 2017 में लिस्टिंग के दिन दुगने से ज्यादा हो गया था। कंपनी के आइपीओ को ऑफर की गई संख्या की 106 गुना बोलियां मिली थीं।

न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार जनवरी 2017 से मेनबोर्ड आईपीओ में से कुछ टॉप गैनर्स आइपीओ निम्न हैं-

कंपनी                               ऑफर प्राइस                   डेब्यू गेन्स (%)

एवेन्यू सुपरमार्ट्स                    299                            114

सेंट्रल डिपॉजिटरी                     149                             75

एचडीएफसी एएमसी              1100                              65

डिक्सन टेक्नोलॉजीज            1766                              64

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक           358                              51

यह भी पढ़ें: IRCTC Share Prices: BSE और NSE पर लिस्टेड होते ही दोगुने से ज्यादा हुई कंपनी के शेयर की कीमत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.