Move to Jagran APP

इस देश में सस्ते हुए घर, जुलाई माह में हुई रिकॉर्ड गिरावट; जानिए क्या है कारण

न्यूजीलैंड के घर की कीमतें जुलाई में काफी गिर गई हैं। 2011 के बाद से यह पहली वार्षिक गिरावट दर्ज की गई है। न्यूजीलैंड के रियल एस्टेट इंस्टीट्यूट (आरईआईएनजेड) ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

By Sarveshwar PathakEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 01:34 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 01:34 PM (IST)
इस देश में सस्ते हुए घर, जुलाई माह में हुई रिकॉर्ड गिरावट; जानिए क्या है कारण
New Zealand house prices fall on year for first time sine 2011 PC- Reuters

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। रोटी, कपड़ा और मकान, आदमी इन तीन चीजों के लिए ही जीवन भर मेहनत करता है। थोड़ी मेहनत करने वाले लोगों को रोटी और कपड़ा आसानी से मिल जाता है, लेकिन कई लोगों को जीवन भर कड़ी मेहनत करने के बाद भी घर की छत नसीब नहीं होती है। लेकिन, कहते हैं न कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। आज कल तो लोग विदेश में भी अपना अपार्टमेंट खरीद रहे हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आप बहुत कम कीमत पर विदेश में अपना घर बना सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड की, जहां पिछले माह घर बहुत सस्ते हो गए हैं।

loksabha election banner

न्यूजीलैंड में सस्ते हुए घर

न्यूजीलैंड में घरों की कीमत काफी कम हो गई हैं। न्यूजीलैंड के रियल स्टेट इंस्टिट्यूट के अनुसार 2011 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि घरों की कीमत इस देश में इतनी ज्यादा कम हुई है। मतलब कि 2011 के बाद यह पहली वार्षिक गिरावट है। जानकारी के मुताबिक इस देश में जुलाई माह में 2.8 फीसद तक घरों की कीमत कम हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में 1.6 फीसद पर थी।

क्यों हो रही हाउस प्राइस में रिकॉर्ड गिरावट?

आरईआईएनजेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन बेयर्ड ने एक नई प्रेस रिलीज में कहा कि औसत संपत्ति की कीमत में वार्षिक कमी दिख रही है। कई लोगों के लिए सामर्थ्य एक बाधा बनी हुई है, जो अब बढ़ती ब्याज दरों, मुद्रास्फीति और सख्त ब्याज वृद्धि से प्रेरित है।

न्यूजीलैंड में मकान की कीमतें दो वर्षों में नवंबर 2021 तक 40% से अधिक उछल गईं। हालांकि, सख्त ऋण, अधिक आवास और बढ़ती बंधक दरों का संयोजन अब कीमतों पर भार डाल रहा है। किवीबैंक के वरिष्ठ अर्थशास्त्री जेरेमी काउचमैन ने एक नोट में कहा कि 11 साल में पहली गिरावट एक झटका हो सकती है, लेकिन यह ध्यान देने की जरूरत है कि कीमतों में गिरावट केवल घर की कीमतों को पिछले मई में देखे गए स्तरों पर वापस लाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.