सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

New Pan Card Rule: 1 अप्रैल से आपका पैन कार्ड हो जाएगा और भी ज्यादा जरूरी, बदलने वाले कई नियम

Published: Sat, 28 Mar 2026 05:05 PM (GMT+05:30)

New Pan Card Rules: 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड नियमों में कई बड़े बदलाव होंगे, जो आम आदमी को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 10 लाख तक कैश लेनदेन पर पैन की अनिवार्यता खत्म।

  2. नए पैन आवेदन के लिए अधिक दस्तावेज देने होंगे।

New Pan Card Rule Changes: 1 अप्रैल 2026 से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर सबसे ज्यादा आम आदमी पर पड़ने वाला है। मसलन अगले महीने से पैन कार्ड आपके लिए और भी जरूरी दस्तावेज बन जाएगा। 1 अप्रैल से पैन कार्ड से जुड़े कई बदलाव होने जा रहे हैं। इसलिए इन बदलावों के बारे में आपका जानना जरूरी है।

क्या-क्या बदलेगा?

PAN Rule changes

पहले उन बदलावों के बारे में बात करते हैं, जो आपके लिए पॉजिटिव है-

  • इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने से अगर आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में 10 लाख रुपए प्रति वर्ष कैश जमा या निकासी करते हैं, तो आपको PAN डिटेल्स देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

  • अगर कोई व्यक्ति होटल, रेस्टोरेंट या फंक्शन में 1 लाख रुपए तक खर्च करता है तो उसे PAN नहीं देगा होगा। 

  • 1 अप्रैल से 5 लाख रुपये तक की बाइक या कार खरीदने पर आपको PAN देने की जरूरत नहीं है।

  • 20 लाख तक की प्रॉपर्टी डील के लिए PAN देना भी अब अनिवार्य नहीं होगा।

इन लोगों को पैन होगा इनएक्टिव

यह ध्यान रखें कि आपके पैन और आधार में एक जैसा ही नाम दर्ज हो। अगर दोनों में अलग-अलग नाम है तो आपका पैन कार्ड सरकार की ओर से बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में आपको रिफंड क्लेम करने में परेशानी आ सकती है। इसके साथ ही टीडीएस अधिक मात्रा में काटा जा सकता है।

पैन बनाना होगा मुश्किल

1 अप्रैल से पैन बनाने के लिए आपको प्रूफ के तौर पर ज्यादा से ज्यादा डॉक्यूमेंट देने होंगे। इसके साथ ही जन्मतिथि के लिए भी प्रूफ देना होगा। यह सभी बदलाव सरकार पैन 2.0 के तहत कर रही है। इन बदलावों का असर आप पर डायरेक्ट पड़ सकता है। 

1 अप्रैल से पहले यह सुनिश्चित जरूर कर लें की आपका पैन और आधार में एक जैसा नाम हो। 

यह भी पढ़ें:-RBI Repo Rate: आम आदमी को मिलेगी राहत, क्या अगले महीने घटेगी आपकी Home Loan EMI?