यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Infosys: Narayana Murthy ने पोते को दिया ऐसा गिफ्ट, चार महीने की उम्र में बना अरबपति
Narayana Murthy ने अपने चार महीने के पौत्र को इन्फोसिस के 240 करोड़ रुपये के शेयर उपहार के तौर पर ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। इन्फोसिस के संस्थापक NR नारायण मूर्ति (NR Narayana Murthy) के पौत्र एकाग्रह रोहन मूर्ति संभवत: देश के सबसे युवा करोड़पति बन गए हैं। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, नारायण मूर्ति ने अपने चार माह के पौत्र को इन्फोसिस के 240 करोड़ रुपये के शेयर उपहार के तौर पर दिए हैं।
फाइलिंग के अनुसार, एकाग्रह मूर्ति को इन्फोसिस के 15 लाख शेयर मिले हैं जो कंपनी की 0.04 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। 77 वर्षीय नारायण मूर्ति ने ऑफ-मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिये अपने पौत्र को यह शेयर उपहार में दिए हैं।
इसके साथ इन्फोसिस में नारायण मूर्ति की हिस्सेदारी 0.36 प्रतिशत घट गई है। नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति पिछले वर्ष नवंबर में दादा-दादी बने थे। एकाग्रह के माता-पिता रोहन मूर्ति और अपर्णा कृष्णन हैं। सोमवार को कंपनी के शेयर एनएसई में 1.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,602.65 रुपये प्रति इकाई पर बंद हुए।
हाल ही में दिया ये बयान
कुछ दिनों पहले IT कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक NR नारायण मूर्ति ने कहा था कि युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए। इन्होंने कहा था कि देश को अगर आगे बढ़ाना है तो युवाओं को प्रोडक्टिविटी पर जोर देना होगा।
कौन हैं NR नारायण मूर्ति?
NR नारायण मूर्ति पॉपुलर आईटी कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक हैं। नारायण मूर्ति ने स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद 1967 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैसूर यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी।
ये भी पढ़ें- Section 80C: 80सी के तहत टैक्स बचाना है, तो इन पांच योजनाओं में आंख बंद करके लगा दें पैसे

